दीपिका पादुकोण की मेकअप आर्टिस्ट के अनुसार आपके आने वाले लक्ज़री मेकअप इंवेस्टमेंट ये होने चाहिए
YSL, Dior या Armani, आप क्या चुनना पसंद करेंगे?
इंवेस्टमेंट। यह शब्द हर व्यस्क की आंखों के सामने एक पेंडुलम की तरह लटकता रहता है, जो आपको सम्मोहित करके आपकी तनख्वाह को म्यूचुअल फंड, स्टॉक, गोल्ड बॉन्ड और फिक्स्ड डिपॉजिट में बंटवा देता है। हालांकि, आजकल, इंवेस्टमेंट पोर्टफोलियो केवल फाइनेंशियल सेविंग्स तक ही सीमित नहीं है। लोग ऐसे अनुभवों और चीजों में भी बढ़ी तेजी से इंवेस्ट कर रहे हैं जिनसे उन्हें खुशी मिलती है जैसे अपना घर खरीदना (इस इकॉनमी में भी), ट्रैवेल, लक्ज़री बैग्स, जूते और यहां तक कि मेकअप भी।
आप सोच रहे होंगे कि मेकअप इस लिस्ट में कहां फिट बैठता है, लेकिन महिलाओं के लिए, लक्ज़री मेकअप प्रोडक्ट्स एक योग्य इंवेस्टमेंट हो सकते हैं। यह उनके लिए खुद को अभिव्यक्त करने और अपनी क्रिएटिविटी को सामने लाने का एक जरिया है। एक परफेक्ट विंग्ड लाइनर और स्मोकी ऑय मेकअप आपके आत्मविश्वास को अभूतपूर्व रूप से बढ़ावा दे सकते हैं, और होंठों पर एक हाई क्वॉलिटी की क्रीमी रेड कलर की लिपस्टिक आपमें एकाएक सबसे महत्वपूर्ण किरदार होने जैसी ऊर्जा भर सकती है। निश्चित रूप से, ऐसे बहुत सारे अच्छे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं जो आपके बजट में होंगे, लेकिन कभी-कभी, अपनी मेहनत की कमाई को अपने ब्यूटी बॉक्स में भव्य पैकेजिंग में लिपटे हुए देखना या मेकअप करते समय उन्हें अपने हाथ में देखना आपको आपकी सफलता का एहसास कराते हैं। और वह भाव आपके द्वारा खर्च की गई हर पाई के योग्य है।
बेशक, 3,000 रूपए या अधिक मूल्य की चीजें खरीदने के बाद कोई भी व्यक्ति निराशा का अनुभव करना पसंद नहीं करेगा। इसलिए लक्ज़री मेकअप प्रोडक्ट्स और ब्रांडों की दुनिया को बेहतर तरीके से समझने के लिए, और कुछ योग्य मेकअप इंवेस्टमेंट्स पर सलाह लेने के लिए, हमने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट संध्या शेखर से मदद ली, जो दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और अदिति राव हैदरी जैसी मशहूर ऐक्टरों की सलाहकार हैं। और हमें मिले कुछ ऐसे इंवेस्टमेंट सुझाव जिनपर अच्छा रिटर्न मिलना सुनिश्चित है।
इंवेस्ट करने के लिए योग्य टॉप लक्ज़री मेकअप प्रोडक्ट्स
फाउंडेशन
Armani ल्यूमिनस सिल्क फाउंडेशन, ₹4,950 नई दिल्ली के फ्लैगशिप स्टोर पर (₹5,250) में भी उपलब्ध है
यदि आप, नियमित रूप से, पूरे ताम-झाम के साथ बाहर निकलना पसंद करती हैं, तो बेस मेकअप में इंवेस्ट करना आवश्यक है। शेखर का सुझाव है कि किसी भी प्रोडक्ट को कार्ट में डालने से पहले आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि आपकी स्किन टाइप कैसी है और आपको कैसी फिनिश चाहिए। जैसे, यदि आपकी स्किन ड्राई है, तो मैट फाउंडेशन आपकी स्किन को और भी अधिक रूखा और केकी/पपड़ीदार बना सकता है। वह कहती हैं, ”मैं ड्युई लुक के लिए टिंटेड मॉइश्चराइजर और ल्यूमिनस फाउंडेशन की सलाह दूंगी।”
शेखर की सलाह: ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए, Dior, YSL और Armani ल्यूमिनस फ़िनिश फाउंडेशन एक ड्युई लुक दे सकते हैं। यदि आपकी स्किन ऑइली है, तो YSL या Dior के मैटिफ़ाइंग फ़िनिश फाउंडेशन आपको क्लीन लुक देंगे। कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोग अपनी पसंद के अनुसार फाउंडेशन लगाने से पहले ऑइली ज़ोन पर प्राइमर का उपयोग कर सकते हैं। या फिर, यदि आप स्किन टिंट पसंद करते हैं, तो YSL और Laura Mercier के पास भी कुछ बेहतरीन प्रोडक्ट्स हैं।
हयालूरोनिक एसिड के साथ हाइड्रेटिंग स्किन टिंट फाउंडेशन, ₹3,750, Laura Mercier टिंटेड मॉइस्चराइज़र नेचुरल स्किन परफेक्टर मिनी एसपीएफ़ 30, ₹2,400
शेखर कहती हैं, “मुझे ऐसा मेकअप पसंद है जो बिलकुल दूसरी स्किन की तरह दिखता है। इन ब्रांडों में पैसा डालना योग्य हैं क्योंकि इनके असाधारण क्वालिटी के लक्ज़री मेकअप प्रोडक्ट्स हमारी स्किन को स्किन जैसा ही लुक देते हैं, और आपके पास चुनने के लिए काफी सारे शेड मिलते है और इनके कलर बहुत उभर के आते हैं।”
कंसीलर, ₹5,150 नई दिल्ली के फ्लैगशिप स्टोर पर भी उपलब्ध है, NARS रेडियंट क्रीमी कंसीलर, ₹3,000
कंसीलर
कंसीलर मेकअप की फेरी गॉडमदर की तरह हैं; वे आंखों के डार्क सर्कल दबा सकते हैं, जिद्दी एक्ने स्पॉट्स, हाइपरपिग्मेंटेशन (हमारे पास कुछ मेकअप टिप्स हैं) और महीन रेखाओं को छिपा सकते हैं। हमें तो लगता है कि यदि हम गौर से देखें तो वे टूटे हुए दिल भी फिक्स कर सकते हैं। कंसीलर के सभी शौकीनों के लिए, शेखर की कुछ सलाह हैं – “यदि आपके डार्क सर्कल बहुत ज्यादा हैं, तो कंसीलर शेड चुनने से पहले कलर करेक्टर में निवेश करें, अन्यथा कलर बहुत अलग दिख सकते हैं। जो लोग आंखों के नीचे चमक पसंद करते हैं, वे कंसीलर का हल्का शेड चुनें और यदि आपकी आंखों के नीचे ड्राईनेस रहती है, तो एक मॉइस्चराइजिंग प्रोडक्ट का उपयोग करें या मेकअप से पहले आई क्रीम लगाएं।”
शेखर की सलाह: Armani Beauty और Pat Macgrath के लिक्विड कंसीलर बहुत अच्छे हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो पीले शेड तलाशते रहते हैं। और NARS, हालांकि लक्ज़री मेकअप प्रोडक्ट्स की केटेगरी में नहीं आता, लेकिन एक प्रीमियम ब्रांड है जिसमें बहुत सारे शेड उपलब्ध हैं।
Fenty Beauty चीक्स आउट क्रीम ब्लश, ₹3,400, Pat Macgrath लैब्स डिवाइन ब्लश लेजेंडरी ग्लो कलर बाम, ₹2,900
ब्लश
यदि आपने बिना जोकर बनें अपने ब्लश लगाने के स्किल पर हाथ साफ़ कर लिया है, और हर एप्लिकेशन तकनीक में महारत हासिल कर ली है, तो लक्ज़री ब्लश प्रोडक्ट्स पूरी तरह से पैसा वसूल हो सकते हैं। शेखर भारतीय स्किन के लिए लिक्विड और क्रीम ब्लश की सलाह देती हैं क्योंकि वे हाइड्रेट करते हैं और एक कोमल, शानदार लुक देते हैं। वे आपको एप्लिकेशन पर अधिक कंट्रोल भी देते हैं।
शेखर की सलाह: Rare Beauty लिक्विड ब्लश, Armani Beauty लिक्विड ब्लश, आसान एप्लीकेशन के लिए Pat Macgrath ब्लश स्टिक। और बेहतरीन शेड रेंज के लिए Fenty Beauty के ब्लश जिनमें डीप कम्प्लेक्सशंस के लिए भी बहुत सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं।
Westman Atelier सुपर लोडेड टिंटेड हाइलाइट, ₹6,500, Westman Atelier सुपर लोडेड टिंटेड हाइलाइट, ₹4,200
हाइलाइटर
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने हर मेकअप आर्टिस्ट को कहती हैं, “मुझे हाइलाइटर में डूबा दो।” क्या आप भी अंदरूनी तौर पर ऐसी चाह रखते हैं? हमारी तो यही चाह है। हाइलाइटर अपने आप को एक ड्युई लुक देने और ग्लैम फैक्टर बढ़ाने का एक शानदार तरीका है। शेखर का कहना है कि अपनी किट में एक या दो हाइलाइटर रखना एक अच्छा इंवेस्टमेंट है। वह बताती हैं, “हल्के पिगमेंटेशन वाले प्रोडक्ट चुनें ताकि हाइलाइटर आपकी स्किन में अच्छे से बस जाए, जिससे आपका ग्लो अंदरूनी लगे। गोरी त्वचा वालों के लिए वार्म अंडरटोन वाले शैंपेन रंग सबसे अच्छा काम करते हैं, जबकि डीप कम्प्लेक्सशंस वालों को वार्म गोल्डन टिंट ज्यादा अच्छी चमक देते हैं।”
शेखर की सलाह: Pat Macgrath हाइलाइटर स्टिक खासकर उनके क्रीम हाइलाइटर और बाम डुओ के लिए, Smashbox x Becca खासकर उनके महीन पिगमेंटेड पाउडर हाइलाइटर और उनकी विस्तृत शेड रेंज के लिए, और Westman Atelier उनके विभिन्न टेक्सचर और हाई पिगमेंट फॉर्मूलेशन के लिए।
सेटिंग पाउडर
हमारा मेकअप लगातार पसीने, गर्मी और उमस से जूझता रहता है और अगर यह 15 मिनट से ज्यादा टिका रहता है, तो हम शुक्र मनाते हैं। आपके मेकअप को बनाए रखने में सेटिंग पाउडर आपका हुक्म का इक्का बन सकता है। यह सुनिश्चित करता है कि आपका ग्लैमरस लुक तब तक बना रहे जब तक आप चाहें, और आपके मेकअप को पिघल कर बह जाने का कोई खतरा ना रहे। हालांकि शेखर स्वयं सेटिंग पाउडर की बहुत बड़ी फैन नहीं हैं, लेकिन यदि आपकी तस्वीरें खींची जा रही हैं या लंबे समय तक मेकअप टिकाए रखना है तो मेकअप आर्टिस्ट इसके उपयोग पर जोर देते हैं । उनका कहना है, “सेटिंग पाउडर उन जगहों पर उपयोग करने के लिए बहुत अच्छे होते हैं जहां पसीना आने की सम्भावना अधिक होती है, जैसे टी-ज़ोन और होंठों के आसपास।”
शेखर की सलाह: Armani Beauty सेटिंग पाउडर, Pat Macgrath सेटिंग पाउडर और अंडरआईज़ के लिए उनका प्रेस्सड पाउडर (तीन रंगों में उपलब्ध है)।
मेस्मेराइज़, ₹3,450, CHANEL ओम्ब्रे प्रीमियर लाक, ₹ 3,750, Bobbi Brown लॉन्ग-वियर क्रीम शैडो स्टिक, ₹2,250, Mokae कॉस्मिक आइज़ लॉन्ग
हर दिन चलने वाला काजल, ₹1,199 और Mokae लूनर लिफ्ट वॉटरप्रूफ मस्कारा, ₹ 2,199
आंखें
आई मेकअप एक ऐसा माध्यम है जहां आप अपनी पर्सनालिटी को प्रदर्शित करने के लिए जितना चाहें उतना एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। फिर चाहे वह होलोग्राफिक आई शैडो हों या लाइनर-काजल जैसा बेसिक मेकअप, हाई क्वॉलिटी ऑय प्रोडक्ट्स हमेशा इन्वेस्ट करने लायक चीज होंगें। शेखर हमें क्रीम या लिक्विड फॉर्मूलेशन वाले आई शैडो का उपयोग करने की सलाह देती हैं क्योंकि वे हल्का पिगमेंटेशन और एक अच्छी फिनिश प्रदान करते हैं। वह कहती हैं, “क्रीम के साथ, ब्लेंडिंग फटाफट बड़ी आसानी से हो जाती है और आप कम समय में और कम टूल्स के साथ प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।”
शेखर की सलाह: Armani Beauty लिक्विड आईशैडो, Charlotte Tilbury आईशैडो पॉट्स क्योंकि उनमें भारतीय स्किन टोन के लिए बहुत अच्छे शेड्स उपलब्ध हैं, Chanel लिक्विड आईशैडो और Bobbi Brown आईशैडो स्टिक जिनका कलर पेऑफ काफी अच्छा है और एप्लिकेशन भी सरल है।
सेंसिटिव आंखों के लिए, शेखर ऐसे क्लीन ब्रांडों के लक्ज़री मेकअप प्रोडक्ट्स चुनने की सलाह देते हैं जो नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का उपयोग करते हैं, टॉक्सिन फ्री और वीगन होते हैं। “यदि आपकी आंखें सेंसिटिव हैं, तो आप होमेग्रोन इंडियन ब्रांडों के उत्पाद चुन सकते हैं जो बेहद क्लीन हों, जैसे आईशैडो के लिए Ruby’s Organics, ASA, Juicy Chemistry और Kiro, और काजल और मस्कारा के लिए हमारा अपना ब्रांड Mokae।” हालांकि ये ब्रांड लक्ज़री मेकअप प्रोडक्ट्स की केटेगरी में नहीं आते हैं, लेकिन देश में इनकी आसान उपलब्धता और फॉर्मूलेशन इन्हें मेकअप आर्टिस्ट की टॉप रेकमेंडेशन बनाते हैं।
Clinique इवन बेटर पॉप लिप कलर फाउंडेशन, ₹2,300, NARS पॉवरमैट लिप पिगमेंट, ₹2.800
होंठ
आपके मेकअप पाउच में हमेशा रेड, ब्राउन, न्यूड और पिंक लिपस्टिकों के अलग-अलग शेड रहते होंगे। लेकिन कलर के साथ, आपको टेक्सचर पर भी ध्यान देना चाहिए। शेखर के अनुसार, आपके पास एक मैट, एक सैटिन और एक मॉइस्चर रिच लिपस्टिक भी होनी चाहिए, एक न्यूट्रल या न्यूड ग्लॉस शेड जिसे आप टॉप-अप की तरह ऊपर से लगा सकते हैं, और जिस दिन आप लिपस्टिक नहीं लगाना चाहते लेकिन हल्का कलर चाहते हैं, उस दिन बाम लगाना चाहिए। “यदि आपके होंठ ड्राई रहते हैं, तो मॉइस्चराइजिंग लिप प्रोडक्ट्स का उपयोग करें। यदि आपको मैट फ़िनिश पसंद है तो आप इसे पाउडर की मदद से मैट कर सकते हैं। लिक्विड लिपस्टिक से बचें क्योंकि इन्हें लगाने के बाद आपके होंठ ज्यादा रूखे-सूखे दिख सकते हैं। यदि आप लिक्विड लिपस्टिक का उपयोग करना ही चाहती हैं, तो लिपस्टिक लगाने से पहले ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए लिप मास्क का उपयोग करें। या फिर, शेखर का सुझाव है कि होंठों को स्क्रब करने के लिए आप गीले टूथब्रश का भी उपयोग कर सकते हैं।
शेखर की सलाह: रिच मॉइस्चराइजिंग लिपस्टिकों के लिए Gucci; क्लासिक लाल रंगों के लिए Chanel; मैट, सैटिन और मॉइस्चर-रिच टेक्सचर वाली लिपस्टिकों के लिए MAC Cosmetics; Clinique और NARS liquids क्योंकि उनका टेक्सचर हल्का होता है और वे होंठों पर एक मोटी परत नहीं बनाते ना ही उन्हें सुखाते हैं।
शेखर का कहना है कि यदि आपके पास कोई अच्छा मॉइस्चराइजिंग ग्लॉस या बाम है जिससे आप पूरी तरह संतुष्ट हैं तो आप लक्ज़री लिप ग्लॉस या बाम पर पैसे खर्च करने से बच सकते हैं।
मेकअप टूल्स
हमारे लिए मेकअप टूल्स बिलकुल उसी तरह काम करते हैं जैसे पिकासो के लिए उनके पेंट ब्रश। लेकिन उनका ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है. “यदि आप नियमित रूप से मेकअप ब्रश का उपयोग करते हैं, तो उन्हें सप्ताह में एक बार जरूर धोएं। एक अच्छे अल्कोहल क्लींजर में इन्वेस्ट करें ताकि आप अपने टूल्स को साफ कर सकें और स्किन पर कीटाणुओं से भरे ब्रश लगाने से बच सकें। आपके हाथ सबसे अच्छे मेकअप एप्लिकेटर हैं, आपके हाथों की गर्मी प्रोडक्ट को आपकी त्वचा पर आसानी से सेट होने में मदद करती है।
शेखर की सलाह: ब्रो ट्वीज़र के लिए Anastasia Beverly Hills और MAC Cosmetics क्योंकि वे भारतीय बाजार में सर्वश्रेष्ठ हैं।
