13 भारतीय परफ्यूम ब्रांड जो आपकी तारीफों की झड़ी लगवा देंगे
आप किस तरह महकना पसंद करेंगे – किसी टेस्टी स्नैक, ट्रॉपिकल हॉलिडे या फूलों से भरे बगीचे की तरह?
परफ्यूम आपके ब्यूटी बॉक्स का एक अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग हैं। आप हमेशा उन पर इस बात के लिए भरोसा कर सकते हैं कि वे किसी भी परिस्थिति में आपका साथ देंगें – डेट नाईट पर एक वार्म, मस्की वेनिला सेंट जो एक अदृश्य विंग-वुमन की तरह आपके साथ बनी रहेगी, और यह सुनिश्चित करेगी की आपके मात्र कलाई झटकने पर भी सबका ध्यान आपकी ओर आकर्षित हो। बोर्डरूम के लिए एक स्मोकी लेदर और टोबैको सेंट जो आपको पॉवरफुल महसूस करने और सेल्फ-कंट्रोल प्राप्त करने में मदद करेगी। और वह फ्रेश फ्लोरल परफ्यूम? यह आपके लिए असहनीय पारिवारिक समारोहों को झेलना आसान बनाएगी, और शालिनी आंटी को उनके खौफनाक सवाल “शादी कब करोगी?” से हटकर कुछ और दिलचस्प पूछने का मौका देगी।
क्योंकि सच तो यही है कि मौसम कोई भी हो, शरीर की दुर्गंध से छुटकारा तो सभी को चाहिए। एक अच्छे परफ्यूम का उद्देश्य सिर्फ़ अच्छी खुशबू देने से कहीं ज़्यादा है, यह मूड सेट करने में मदद करता है और उस पल के अनुरूप आपकी पर्सनालिटी को दर्शाता है। लेकिन एक ऐसी परफ़ेक्ट सेंट ढूंढना – जो बहुत ज़्यादा प्रबल भी ना हो, और ना ही उसमें से पैराशूट जैस्मिन तेल जैसी गंध आती हो और फिर भी आपके बजट में फिट बैठे – ऐसा लग सकता है जैसे आप धुंधले शहरी आसमान के तले खड़े होकर तारों को निहारने की कोशिश कर रहे हों – जो की असंभव है।
चिंता न करें, आपके लिए यह कड़ी मेहनत हमने कर ली है। यहां 13 भारतीय परफ्यूम ब्रांड एक लिस्ट में सुयोजित किये गए हैं जो आपको कभी निराश नहीं करेंगे और आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेंगे। आगे बढ़ें, खुद को ट्रीट दें – क्योंकि वैसे तो सबसे खूबसूरत चीज जो आप पहन सकते हैं वह है आपकी मुस्कान, लेकिन दूसरे नंबर पर है एक ऐसा परफ्यूम जो आपके मर्म को मात्र खुशबू से ही प्रदर्शित कर दे।
13 भारतीय परफ्यूम ब्रांड जो आपको ख़्वाबों की दुनिया में पहुंचा देंगे
Fraganote का Baked Vanilla EDP, ₹1,599 (50ml)
अगर आप महंगी और क्लासी खुशबू चाहते हैं, तो Fraganote आपके लिए एकदम सही ब्रांड है। इसके फाउंडर अर्जुन आनंद और गरिमा कक्कड़ हाई क्वालिटी वाले परफ्यूम बनाना चाहते थे जो दुनिया भर के अलग-अलग स्थानों की कहानी बयां करते हों, ऑस्ट्रेलिया के ग्रीन एपल्स से लेकर बार्सिलोना के बीच हॉलिडे, स्पेन की बेरीज़ से लेकर फ्रांस के कैफे तक। खुशबूदार ऑइल्स से तैयार ये सेंट्स दिन खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक बनी रहती है।
हमारे बजट के अनुसार, उनकी सबसे अच्छी खुशबू Baked Vanilla है, खासकर अगर टेस्टी फ़ूड और डेसेर्ट से जुड़ी खूशबूएं आपकी कमजोरी है। मीठे मेपल सिरप और क्रीमी वनिला बीन के टॉप नोट, हेज़लनट और कपकेक के हार्ट नोट और सिनेमन (दालचीनी) की वार्म बेस वाली महक के साथ – आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी फ्रेंच बेकरी में घंटों बिताकर आए हों।
House of EM5™ का Red Elixir Perfume EDP ₹1,499 (50ml)
अगर आप एक परफ्यूम होते, तो आप किस तरह की खुशबू देना पसंद करते? सिट्रस जैसी ताज़ी और चटपटी, मस्क जैसी सेंशुअल और रहस्यमयी, या स्मोकी लेदर की तरह स्ट्रांग और बोल्ड? ओह, आप तो जब वी मेट की गीत और K3G की पू का परफेक्ट ब्लेंड हैं? House of EM5™ पर नज़र डालें, एक ऐसा भारतीय परफ्यूम ब्रांड जहां आपको निश्चित रूप से ऐसी खुशबू मिलेगी जो आपके व्यक्तित्व के लिए सबसे अच्छा मैच है।
उनकी रेंज से आपके लिए हमारा चयन: Red Elixir। इसे “स्प्रिंग इन अ बॉटल” के रूप में वर्णित किया जाता है, यह परफ्यूम एक ठंडी वसंत की दोपहर में एक हरे-भरे फलों के बगीचे में टहलने जैसा अहसास देता है। रेड एप्पल और लीची के फ्रूटी टॉप नोट बड़ी ख़ूबसूरती के साथ जैस्मिन और मेरोज़ के फ्लोरल हार्ट नोट से मिलकर वनिला और मस्क के वार्म, मखमली बेस में बस जाते हैं, जिससे खुशबू को एक फेमिनिन और फ्लर्टी चार्म मिलता है।
Isak का First Rain Attar, ₹1,190 (12ml)
जब खुशबूओं की बात आती है, तो आप 170 वर्षों के अनुभव वाले इस भारतीय परफ्यूम ब्रांड पर भरोसा कर सकते हैं। इसाक को विजयवर्गीय परिवार की छठी पीढ़ी चला रही है, जिन्होंने दशकों से बेहतरीन सुगंधों का निर्माण किया है। इनकी शुरुआत 1850 के दशक में लखनऊ के शाही दरबारों से हुई थी, जब श्री छुन्नामल विजयवर्गीय ने शाही परिवारों के लिए प्राकृतिक सुगंधों का निर्माण किया था। आज भी, इसाक इस विरासत को आगे बढ़ा रहा है, और ये रोमांस, इश्क और जुनून को केंद्रित रखते हुए हर सेंट प्रोफ़ाइल को तैयार करते हैं।
यदि आप वास्तव में एक अनोखा अनुभव पाना चाहते हैं, तो स्प्रे को छोड़ें और 100% शुद्ध इत्र तेल से बने पारंपरिक इत्र को अपनाएं। इनके एक बेहतरीन क्रिएशन, First Rain, में पेट्रिचोर (बारिश की मिट्टी जैसी खुशबू) का जादू है। बस एक बूंद से, आपको ऐसा लगेगा जैसे कि आप ताज़ी पानी डली हुई घास पर नंगे पैर चल रहे हैं, गीली मिट्टी और ताज़ी लकड़ी की खुशबू आपकी इंद्रियों को घेरकर आपकी रूह को अंदर तक सुकून देती है।
A Fragrance Story का Valley of Flowers EDP, ₹899 (50ml)
अगर आप भारत भ्रमण करना चाहते हैं, लेकिन हर बार छुट्टियां कम पड़ जाती हैं, तो भारत को अनुभव करने का एक और तरीका है: इसकी महक से। पुणे स्थित परफ्यूम ब्रांड A Fragrance Story हमारे देश की समृद्ध विरासत का नजराना है, जो यहां के विविध क्षेत्रों के सार को एक बोतल में कैद करके हमें पेश करते हैं। प्रत्येक खुशबू हमें एक सेंसरी सफर पर ले जाती है, चाहे वह जयपुर की शाही विरासत का अनुभव देने करने वाला Oriental Pink City perfume हो, या Aquatic Fragrance Goa Com Amor जो आपको इस कोस्टल स्टेट के रेतीले बीचों की सैर पर ले जाती है।
हमारी रिकमेन्डेशन है इनका Valley of Flowers, जो उत्तराखंड की प्रसिद्ध घाटियों के लुभावने घास के मैदानों से प्रेरित है। यह परफ्यूम खुलते ही ताज़े संतरों की महक देता है जो उभर कर हनीसकल, जास्मिन और पचौली के फूलों की मिश्रित सुगंध देता है। जैसे-जैसे यह बैठने लगती है, वार्म एम्बर के बेस नोट इसे एक एम्बर एरोमा देते हैं, जो आपको शांत और हरी भरी पहाड़ियों की दुनिया में ले जाते हैं।
Sugandhco का Hasrat-e-Oudh EDP, ₹700, (50ml)
विजयवर्गीय फैमिली का एक और अनमोल रत्न, Sugandhco एक लक्ज़री फ्रैगरैंस ब्रांड है जो 1980 से शानदार खूशबूएं तैयार कर रहा है। यह ब्रांड अपने बेहतरीन ऊद परफ्यूमों के लिए जाना जाता है जो लखनऊ में अवध के नवाबों, खासकर नवाब वाजिद अली शाह को श्रद्धांजलि देते हैं, जो परफ्यूम इंडस्ट्री के समर्पित संरक्षक थे। ऊद एक अनूठी खुशबू है क्योंकि इसमें इंसान की स्किन केमिस्ट्री के साथ इंटरैक्ट करने की, मस्क को उभारने की और एक अनोखी सेंट का निर्माण करने की क्षमता है जो सेक्सी, ब्रूडिंग और रॉ है।
Sugandhco की ऊद की पेशकशों में, Hasrat-e-Oudh EDP उनकी स्टार पेशकश है, जो सिगार, स्वेड, एम्बर और मस्क के नोट्स के साथ एक स्मोकी, लेदरी मास्टरपीस है। यह आकर्षक खुशबू ध्यान आकर्षित करती है और पहनने वाले को एक रहस्यमय और मोहक आभा प्रदान करती है, जो इसे एक फॉर्मल फैशनेबल इवनिंग पार्टी या अपने पार्टनर के साथ एक सेंशुअल रात बिताने के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस बनाती है।
Naso Profumi का Pepper Wood, ₹5,500 (50ml)
अगर आपको स्पाइसी सेंट्स पसंद है, तो Naso से बेहतर कोई और भारतीय परफ्यूम ब्रांड नहीं है। परंपरागत तरीकों से कारीगरों द्वारा निर्मित परफ्यूम Naso की खासियत है जो भारत के समृद्ध मसालों को उनके इत्रों में मिलकर उन्हें एक अनोखी पहचान देता है। Naso की मदद से, उनकी फाउंडर आस्था सूरी ऐसी सेंट्स का निर्माण करना चाहती थीं जो आयुर्वेदिक उपचार और फ्रैगरैंस को जोड़े, और अरोमाथेरेपी जैसा अनुभव प्रदान करे।
उनके सबसे खास क्रिएशन्स में से एक है Pepper Wood। यह अनूठी खुशबू नेचुरल सीडर वुड की फ्रेश अरोमा के साथ खुलती है, और फिर तीखी काली मिर्च की वार्म महक में बदल जाती है, और अंत में सीडर ऑइल के बेस में समा जाती है। परिणाम? एक स्मोकी, वुडी सेंट जो आपको ऐसा महसूस कराती है जैसे आप एसेंशियल ऑयल्स से भरा एक वार्म बबल बाथ लेते हुए रिलैक्स कर रहे हों और दिन भर की चिंताओं से मुक्त हो रहे हैं। हालांकि यह लिस्ट में दिए अन्य ब्रांडों की तुलना में बजट स्टिक के ऊपरी रेंज में आता है, लेकिन यह पूरी तरह से एक पैसा वसूल प्रोडक्ट है।
फोटो क्रेडिट: Raahi Paarfums
Raahi Parfums का Sandalwood Attar, ₹2,159 (12ml)
जब एक्सॉटिक फूलों, सुगंधित गुलाबों और घासों से भरपूर एक शहर, प्राचीन व्यापार मार्गों के बीचों बीच स्थित हो, तो यह स्वाभाविक ही है कि इसे देश की इत्र राजधानी का नाम दिया जाए। यह कहानी है कन्नौज की, जो Raahi Parfums का हेडक्वार्टर है, एक ऐसी कहानी जिसे इन्होनें अपनी पेशकशों में बखूबी कैद किया है। सात पीढ़ियों से चल रहे पारिवारिक व्यवसाय, Raahi की स्थापना 1818 में हुई थी जब श्री अयोध्या प्रसाद ने कन्नौज में परफ्यूम और परफ्यूम सामग्री का उत्पादन शुरू किया था। अपने दशकों के इतिहास में, ब्रांड ने अपने बढ़ते कस्टमर बेस के लिए एसेंशियल ऑयल्स, इत्र और स्प्रिट परफ्यूम को तैयार करने के लिए स्थानीय सामग्रियों का सफलतापूर्वक उपयोग किया है।
हालांकि इनके EDP बेहतरीन हैं, लेकिन हम Raahi के Sandalwood Attar को रिकमेंड करते हैं, जिसकी खुशबू का एक झोंका ही आपको सीधे आपके बचपन में पहुंचा देता है – त्यौहार की सुबह है और आप अपनी दादी को धूप के धुएं के साथ पूजा करते हुए देख रहे हैं। चंदन की गहन खुशबू, मोगरा और गेंदा की ताज़ी खुशबू के साथ मिलकर घर के हर कोने को भर देती है। बचपन के खुशनुमा स्वर्ग की सीढ़ी, यह इत्र किसी खजाने से कम नहीं है।
Albatross का Arcane, ₹2,799 (100ml)
अगर आप पुरुषों के सेक्शन में खरीदारी करना पसंद करते हैं, खास तौर पर परफ्यूम के लिए, तो आप अकेले नहीं हैं। सब जानते हैं कि बोल्ड सेंट्स जिनसे कॉन्फिडेंस झलकता है उनमें कुछ अलग ही आकर्षण होता है। Albatross इस मोहक आकर्षण को समझते हुए, अपने परफ्यूम यूएई में डिज़ाइन करते हैं और भारत में निर्मित करते हैं, और इस तरह दोनों देशों की संवेदनशीलता को जोड़ते हैं। उनके कलेक्शन में, आपके यिन और यांग दोनों व्यक्तित्वों को रिझाने के लिए रिच, सेंशुअल सुगंधों से लेकर फ्रेश, सिट्रस सेंट्स तक, बहुत कुछ उपलब्ध है।
हम आपको उनका बेस्ट सेलर, Arcane आज़माने की सलाह देते हैं। यह मनमोहक खुशबू लैवेंडर की सुखदायक ताज़गी के साथ शुरू होती है, टोलू बाम और आइरिस पैलिडा के हार्ट नोट्स में विकसित होती है, और वनिला और पचौली के एक स्ट्रांग, लम्बे समय तक बने रहने वाले बेस पर ठहर जाती है। परिणाम? एक ऐसा ब्लेंड जो शुरू में भीना-भीना, सहज और जाना-पहचाना सा लगता है, फिर एक प्रभावी और रहस्यमयी खुशबू में बदल जाता है, जो एक जटिल व्यक्तित्व को उजागर करता है जो धीरे-धीरे खुलकर सामने आता है।
फोटो क्रेडिट: Boond Fragrances
Boond Fragrances का Jasmine attar, ₹2,499 (12ml)
क्या आपको वही परफ्यूम चाहिए जो अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने मेहमानों को शादी के तोहफे के तौर पर दिया था? तो यह Boond है। इस भारतीय परफ्यूम ब्रांड की शुरुआत, एक भाई-बहन की जोड़ी द्वारा हुई थी, जो कोविड-19 के दौरान कन्नौज में कारीगरों को सपोर्ट करने और परफ्यूम बनाने की कला को पुनर्जीवित करना चाहते थे। इनकी सेंट्स हस्तनिर्मित होती हैं जो लोकल इंग्रीडिएंट्स का उपयोग करके, तांबे के बर्तन में देग-भापका विधि से तैयार की जाती हैं। Boond के परफ्यूम अल्कोहल-फ्री होते हैं और बिना किसी हानिकारक केमिकल के ऑर्गेनिक इंग्रीडिएंट्स से बने होते हैं, जो कोमल होने के साथ साथ, आपको उनका आदी बनाने की भी क्षमता रखते हैं।
उन सभी प्लांट पेरेंट्स को, जो अपने ऑफिस के काम पर या वेकेशन के लिए अपने बच्चों से दूर जाते हैं, हम Boond का Jasmine attar आजमाने की सलाह देते हैं जो आपको घर के बाहर भी आपके प्लांट्स की कमी महसूस नहीं होने देगा। इसकी फ्लोरल, भीनी-भीनी मीठी खुशबू एक आलस भरी शांत रविवार की सुबह का अहसास जगाती है, जब आप अपने हरे भरे पौधों और महकते फूलों से घिरे अपने लिविंग रूम में आराम फरमा रहे होते हैं। साथ ही, कॉम्पैक्ट पैकेजिंग होने के कारण इसे चलते-फिरते टॉप-अप के लिए अपने पर्स में रखना आसान होता है।
Nisara Beauty का In The Spotlight EDP, ₹999 (100ml)
क्या आप चाहते हैं कि आपका सेंट बजट पर होने के बावजूद भी एक महंगे प्रोडक्ट का अहसास कराए? Nisara Beauty आपके लिए है। दिल्ली स्थित यह ब्रांड लक्ज़री सेंट्स को आम आदमी की पहुंच में लाना चाहता था क्योंकि उनका मानना है कि हर इंसान बेहतरीन चीजों का आनंद ले सके, बिना इस चिंता के कि उसके पास अपने मासिक सेविंग्स के लिए पर्याप्त पैसा बचेगा या नहीं। Nisara के परफ्यूम एक लक्ज़री अनुभव का वादा करते हैं, उनकी शानदार पैकेजिंग और मनमोहक खुशबू उनके प्रोडक्ट को डिज़ाइनर और एक्सक्लुसिव लुक देते हैं।
एक ऐसी खुशबू के लिए जो आपको रेड कार्पेट पर एक सेलिब्रिटी जैसा अनुभव कराए, हम The Spotlight की सलाह देते हैं। यह उस समय के लिए बिलकुल परफेक्ट है जब आप चाहते हैं कि सभी की नज़रें आप पर हों (खासकर लियो सन साइन वालों, सुनो!), यह परफ्यूम मैंडरिन और लेमन की खुशबू के साथ खुलता है, और साथ ही इसमें नाशपाती की रसीली महक का भी झोंका आता है। जैस्मिन और ऑरेंज के हार्ट नोट फेमिनिन सेंशुएलिटी का प्रदर्शन करते हैं, जबकि वनिला, मस्क और एम्बर का बेस इसे एक क्रीमी रिच फील देता है – यह सुनिश्चित करता है कि आप जहां भी जाएं, आपकी छाप वहां लम्बे समय तक बनी रहे।
Aeronot का Tuscany Brunch, ₹1,699 (50ml)
फ्रांस से, ढेर सारे प्यार के साथ – सच में। Aeronot परफ्यूम्स में मौजूद हर रॉ इंग्रीडिएंट फ्रांस के खेतों से, सात समुंदर पार की यात्रा करके, आपकी ब्यूटी क्लोसेट तक पहुंचा है। दिल्ली स्थित Aeronot एक जेंडर-न्यूट्रल ब्रांड है, जिसकी शुरुआत दो भाइयों ने की थी, जो फ्रेंच परफ्यूमरी की कला को भारत में लाना चाहते थे। Aeronot ऐसी खुशबूओं को अपनी बोतलों में कैद करना चाहते हैं जो आपके अंदर दबी भावनाओं और यादों को पुनः उजागर करें – अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ बिताई गर्मियों की छुट्टियां, लोधी गार्डन में दादाजी के साथ सुबह की सैर, या अपने हाई स्कूल बॉयफ्रेंड के साथ मरीन ड्राइव पर सूर्यास्त देखना।
Tuscany Brunch ट्राई करें, जो गर्मियों की छुट्टियों की यादें ताज़ा करता है। इसमें से खुलते ही गुलाब और लीची की मीठी खुशबू आती है, जो छुट्टियों के दौरान होटल में मिलने वाली वेलकम ड्रिंक की याद दिलाती है। फिर यह खुशबू बरगामोट की ताज़गी में घुल जाती है, और एक स्पाइसी झोंका देती है, इसके बाद पचौली का बेस नोट आता है, जो खुशबू को और गहरा बनाता है। इस सुगंध का एक स्प्रे आपको फ्लोरेंस की गलियों में ले जाएगा, जहां आप खुद को सन ड्रेस पहनकर मिमोसा का आनंद लेते हुए आसपास के नज़ारों और शोर-शराबे का आनंद लेता हुआ अनुभव करेंगें।
The Perfumatory का Citrus Leather, ₹1,500 (50ml)
The Perfumatory, जो उनके फाउंडर जय वीरा के मिक्सोलॉजी के प्रति जुनून से पैदा हुआ था, ऐसी सेंट्स बनाता है जो बोल्ड और खास होती हैं और दूसरों का ध्यान आकर्षित करती हैं। आजकल दुनिया में जहां हर कोई YSL Libre के किफ़ायती डुप्लीकेट की तलाश में है, अगर आप भी एक अनोखी खुशबू की चाह रखते हैं, तो इनके कलेक्शन पर एक नज़र डालें। आप उनके किसी भी अनूठे ब्लेंड को ऑर्डर करने के लिए Instagram पर उन्हें DM कर सकते हैं। यह आपकी पसंद और जरूरत के अनुसार सेंट को कस्टमाइज़ भी करते हैं ताकि आप एक ऐसा परफ्यूम पा सकें जो आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हो।
Citrus Leather उनकी हीरो सेंट है जिसमें आपको ताज़गी और गर्मजोशी एक साथ मिलती है। यह तीखी अदरक, लेमन ऑइल, बरगामोट और रास्पबेरी के साथ खुलती है, फिर मसालेदार काली मिर्च और ठंडे पुदीने के हार्ट नोट्स में घुल जाती है। यह अंत में वेटिवर, लेदर और मस्क के बेस में समा जाती है, और ढलते हुए एक वार्म, मस्की अहसास दे जाती है। शांत चित्त वाले लोगों के लिए यह बिल्कुल उपयुक्त है, और यह खुशबू दिन और रात दोनों समय के लिए अनुकूल है।
Joon का Solid 2 – Floral Spicy, ₹3,200 (6g)
अगर आप कोरियन ब्यूटी के एक वफादार उपभोक्ता हैं, तो Joon को आपकी खरीदारी की लिस्ट में अवश्य होना चाहिए। जहां मार्केट में लिक्विड परफ्यूमों का सैलाब उमड़ रहा है, Joon की अपने सॉलिड परफ्यूम्स के साथ एक अलग हटकर पहचान है। यह एक भारतीय कंपनी है, जिसकी फाउंडर कनिका भाटिया ने भारत में क्लीन, वीगन, अल्कोहल-फ्री परफ्यूम लाने के लिए एक कोरियन परफ्यूमरी और केमिस्ट के साथ भागीदारी की। इनकी बाम जैसी फॉर्मूलेशन यह सुनिश्चित करती है कि इसे लगाने के बाद भी खुशबू लंबे समय तक बनी रहे, और एलोवेरा और जोजोबा सीड ऑयल जैसे कोमल तत्व यह सुनिश्चित करते हैं कि यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए कारगर हो।
अगर आप एक फूलों से भरे बगीचे की तरह महकना चाहते हैं, तो Joon की Floral Spicy आपके लिए एकदम उपयुक्त है। इसमें ट्यूलिप की ताज़ी, घास जैसी महक और एम्बर की सेंशुएलिटी बहुत ही कुशलता से मिलाई गई है, जिससे आपको एक बहुआयामी खुशबू मिलती है जो फ्रेश और फ्लोरल तो है ही लेकिन साथ ही थोड़ी सिडक्टिव भी है। अगर आपको हलके मस्क के साथ फ्लोरल सेंट पसंद है तो यह बिल्कुल परफेक्ट है।
