
सांवले रंग के लिए, भूरे रंग की उत्तम न्यूड लिपस्टिक ढ़ूंढना बेहद मुश्किल
सांवले रंग के लोगों के लिए, न्यूड लिपस्टिक ढ़ूंढना उतना ही मुश्किल है, जितना कि बरमूडा ट्रायंगल को पार करना। लिपस्टिक के रंग ढूंढते-ढूंढते, आपकी कलाई लिपस्टिक के रंगों से भर जाएगी और लिपस्टिक उतार-उतार के आपके होंठ फट जाएंगे। इसके बाद भी आप अजीब से भूरे होंठों के साथ ‘आहट’ की एकस्ट्रा कलाकार दिखेंगी। अगर आपके होंठ भी मेरी और हर तीसरी भारतीय लड़की की तरह काले हैं, तो शायद आप ‘सिफोरा’ में जाने के बाद सीधे अपने विपासना सेशन के लिए जाना चाहेंगी।
ब्यूटी इंडस्ट्री में ‘न्यूड शेड’ की अजीब अवधारणा है, क्योंकि किताबों में देखा जाये, तो यह सिर्फ कोई एक शेड नहीं हो सकता। फिर भी हाल ही में, ‘फेंटी’ (Fenty) और ‘एन वाई एक्स'(Nyx) ब्रांड ने विभिन्न रंगों की त्वचा के लिए शेड तैयार किये हैं, जो गोरी त्वचा के लिये तैयार किये गए ‘नेचुरल बेज'(natural beige) से कुछ हटकर हैं।
हमारे पास रंगो का पूरा अंबार है, यह पता लगाने के लिए कि, ‘मेरे होंठ, पर थोड़े और बेहतर’ वाले लुक में क्या सही बैठेगा। हम खुद को सिर्फ वहीं तक सीमित कर लेते हैं, जो कि विज्ञापनों में दिखाया जाता है। जब मैंने अपनी त्वचा की टोन का पता लगा लिया, तो मेरे लिये मेकअप की एक अलग ही दुनिया खुल गई, जिसे मैंने पहले कभी नहीं देखा था। सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट लवलीन रामचंदानी ने त्वचा की टोन पता करने के लिये ‘कलाई परीक्षण’ करने की सलाह दी। इससे पता चल जाता है कि त्वचा की टोन – वार्म (warm), न्यूट्रल(neutral) या कूल (cool) है।
आप अपनी कलाई की नसों को प्राकृतिक रोशनी में देखिये। “क्या आपकी नसें हरे रंग की हैं? फिर आपकी त्वचा की टोन प्राकृतिक रूप से पीली और वार्म है। न्यूड लुक के तौर पर लिपस्टिक के गहरे रंग आप पर अच्छे लगेंगे। इसका ये मतलब कतई नहीं है कि आप चमकीले रंगों से दूर रहें। कूल टोन वालों की नसें नीले, गुलाबी और यहां तक कि बैंगनी रंग की भी होती हैं। कई बार न्यूट्रल टोन का पता लगाना मुश्किल हो जाता है, ऐसे टोन वाले लोगों की नसों के रंग में नीले और हरे का फर्क करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।”
हमारी पसंदीदा न्यूड लिपस्टिक के चुनाव, फिर चाहे वह भूरे चॉकलेटी रंग से लेकर गुलाबी न्यूड, कूल भूरी टोन, डस्टी मौव शैड और लाल रंग की भी हो, हर प्रकार की भारतीय त्वचा की टोन के लिए उपयुक्त हैं।
वार्म अंडरटोन वार्म अंडरटोन बॉबी ब्राउन का हॉट कोकोआ इसे आप Sephoraसे खरीद सकते हो। वार्म अंडरटोन एन वाई एक्स (NYX) का एक्सोटिक यह Nykaaपर उपलब्ध है। वार्म अंडरटोन मैक का व्हर्ल इसे आप Nykaa और मैक के स्टोर पर खरीद सकते हैं। वार्म अंडरटोन नायका का बॉन बॉन आप यह नायका के स्टोर या इसकी वेबसाइट से खरीद सकते हैं। कूल अंडरटोन शीसीडो का मरमर यह Sephora पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
कूल अंडरटोन न्यूडस्टिक्स का विस्पर Sephora पर उपलब्ध कूल अंडरटोन मसाबा का नींबू पानी Nykaa पर उपलब्ध
कूल अंडरटोन मैक का मेहर Nykaa, Amazon और मैक के स्टोर पर उपलब्ध है। कूल अंडरटोन रूबी ऑर्गेनिक्स का न्यूडी यह रूबी ऑर्गेनिक्स की वेबसाइट पर उपलब्ध है। न्यूट्रल अंडरटोन बॉबी ब्राउन का औ नेचुरल बॉबी ब्राउन के स्टोर और Sephoraपर उपलब्ध न्यूट्रल अंडरटोन नायका का जेड रोज़ Nykaa पर उपलब्ध न्यूट्रल अंडरटोन रूबी ऑर्गेनिक्स का बेयर रूबी ऑर्गेनिक्स की वेबसाइट पर उपलब्ध है। न्यूट्रल अंडरटोन मेबेलीन का न्यूड नूआन्स |
स्टाइलिस्ट: दिव्या गुरसहानी; हेयर: क्रिसन फिगरोडो; मेकअप: रिदिमा शर्मा; मॉडल: रक्षिता हरिमूर्ति/फेज़.
रक्षिता पर: ड्रेस, स्टाइलिस्ट द्वारा, नेकलेस, मिशो