5 रेसिपीज़ जो आपके लेफ्टओवर फूड का बेस्ट मेकओवर कर देंगी
रात की बची ठंडी पिज़्ज़ा स्लाइस के स्वाद की तो बात ही कुछ और होती है
ठसाठस भरे फ्रिज में से कुछ ढूंढ कर निकालना तो बिलकुल जेंगा के एक लाइफ-साइज़ गेम जैसा है, और अगर किस्मत साथ ना हो, तो आप लेफ्टओवर फूड से भरे अपनी मां के प्यारे टप्परवेयर कलेक्शन को बड़ी आसानी से भड़भड़ाते हुए बाहर निकलकर गिरते देख सकते हैं।
कुछ नए कुक्स, जिन्हें खाने की मात्रा का सही अंदाज़ नहीं होता, उन्हें उनकी मेहनत का फल दो किलो बिरयानी के रूप में मिलता है। तो कुछ समझदार लोग जो पहले से ही अगले कुछ दिनों का खाना बनाकर रखने में विश्वास करते हैं, ये सोचकर कि, “बेशक, मैं शौक से अगले 10 दिन तक हर रोज़ दाल चावल खा सकता हूं”, वे अगले तीन दिन में ही हिम्मत हार कर स्नैक्स कैबिनेट पर धावा बोल देते हैं – मखाना और ना जाने क्या-क्या। दोनों ही मामलों में, शामत तो बेचारे फ्रिज की ही आ जाती हैं।
और पेरेंट्स, अपनी अधिकांश समस्याओं के लिए, अपने इस पसंदीदा लेफ्टओवर फूड को जिम्मेदार ठहराते हुए भी इसे खत्म करने के चक्कर में ताज़े बने न्यूट्रिशियस खाने से बचते रहते हैं।
सौ बात की एक बात ये है, कि चाहे स्टूडियो अपार्टमेंट हो या पेंटहाउस हो, सिंगल हों या आधा दशक एक साथ सेलिब्रेट कर रहे हों, पेरेंट्स हों या भरपूर नींद का आनंद उठा रहे हों, ये एक समस्या – लेफ्टओवर फूड और इस बात की परेशानी कि आखिर उसका करें क्या – हम सबको एकजुट करती है।
तो, इस लॉकडाउन के दौरान कुछ नए स्किल्स सीखने और कुछ पुराने स्किल्स को और बेहतर बनाने के खेल में, आपकी मदद करने के लिए हमने ये पांच रेसिपीज़ खोज निकाली हैं जो आपके लेफ्टओवर फूड को फिर से नई स्वादिष्ट डिशेज़ में बदल देंगी।
5 रेसिपीज़ जो आपके लेफ्टओवर फूड का बेस्ट मेकओवर कर देंगी

Photo credit: टिमोलिना / फ्रीपिक
पास्ता ने सुझाया नया रास्ता
बात अगर बहुमुखी प्रतिभा की हो तो पिज़्ज़ा का यह गिलगिला कजिन भी किसी से कम नहीं है।
टेस्टी लज़ान्या हो या ठंडे सलाद, ये बड़ी आसानी से मेन कोर्स से एपिटाइज़र में बदल जाता है, और इस मामले में, फाइन डाइनिंग फेवरेट से सीधा-साधा फिंगर फूड।
पास्ता फ्रिटर्स
इंग्रीडिएंट्स:
- 3 कप पास्ता (पास्ता सॉस मिलाकर और रेफ्रिजरेट किया हुआ)
- 2 अंडे
- 1 1/4 कप ब्रेडक्रम्ब्स
- 1/2 कप चीज़, कसी हुई (ऑप्शनल)
- नमक और काली मिर्च, स्वादानुसार
- 2 टेबल स्पून ऑलिव ऑइल
विधि:
- पास्ता के छोटे टुकड़े कर लें।
- इसमें अंडे, ब्रेडक्रम्ब्स (3/4 कप से शुरुआत करें) और चीज़ मिलाएं। अच्छे से मिलाकर, इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डाल दें।
- थोड़ा मिक्सचर लेकर, उसे चपटा कर के टेस्ट कर लें कि वह बंधा रहता है या नहीं।
- एक फ्राइंग पैन में मध्यम आंच पर ऑलिव ऑइल गर्म करें।
- मिक्सचर का एक तिहाई हिस्सा लेकर, उसकी एक सेंटीमीटर मोटी टिक्की बना लें।
- अब इस टिक्की को फ्राइंग पैन पर सेकने के लिए रख दें।
- टिक्की को एक तरफ से करीब दो मिनट तक या डार्क ब्राउन और क्रिस्पी हो जाने तक सेक लें। फिर, पलटकर उसे ऐसे ही दूसरी तरफ से भी सेक लें।
- पैन से निकालकर, अतिरिक्त तेल सोखने के लिए उसे पेपर टॉवल पर रख दें। बचे हुए बैटर के साथ भी ऐसे ही टिक्कियां बना लें।
- बारीक कटी हुई पार्सले की पत्तियों या फ्रेश कसे हुए पॉर्मज़ैन चीज़ (ऑप्शनल) के साथ गार्निश करें और तुरंत गर्मागर्म सर्व करें।
रेसिपी – Recipetineats.com
दाल की एक नई चाल
घर से दूर रहते हुए, कई बार आप बेशुमार मात्रा में बनी दाल के साथ फंस जाते हैं (वजह: गड़बड़ वाई-फाई के चलते मास्टरशेफ मम्मी के अनुपात को समझने में भूल करना)
तब, 20 साल की अकेली रह रही लड़की के पास अपना इकलौता सुपरपावर इस्तेमाल करने के अलावा और कोई चारा नहीं बचता – जुगाड़ ।
इस रेसिपी की मदद से आपकी लगभग पूरी लेफ्टओवर दाल काम में आ जाएगी, और पेरेंट्स के लिए अपने बच्चों के खाने में चुपके से थोड़ा न्यूट्रिशन भरने की ये एक बहुत ही अच्छी चाल है।
दाल परांठा
इंग्रीडिएंट्स:
- 1 कप लेफ्टओवर दाल
- 2 कप गेंहू का आटा
- 1/2 टीस्पून लाला मिर्च पाउडर
- 1/8 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1 छोटी हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/2 कप गाढ़ा दही
- 2 टेबल स्पून बेसन
- 1 टेबल स्पून धनिया पत्ता या कसूरी मेथी (कटी हुई)
- नमक स्वादानुसार
- 1 टीस्पून ऑइल
विधि:
- एक बड़े बाउल में, सभी इंग्रीडिएंट्स एक साथ मिला लें, और आटे को अच्छे से गूंध लें। अगर आटा ज्यादा गीला लग रहा हो, तो और आटा मिलाकर उसे ज़रूरत के अनुसार गूंध लें।
- गुंधे हुए आटे को बराबर भागों में बांटकर उसके गोले बना लें। आटे के गोलों पर थोड़ा सूखा आटा लगाकर, उन्हें थोड़ा चपटा कर लें।
- बेलन की मदद से इनके गोल-गोल परांठे बना लें।
- एक पैन को गर्म कर लें। गर्म होने पर, परांठे को सिकने के लिए उस पर डाल दें। दोनों तरफ से हल्का सेक लेने पर, थोड़ा सा ऑइल लगा कर अच्छी तरह से सेक लें। गर्मागर्म सर्व करें।
रेसिपी – Ruchiskitchen.com
मैश्ड आलू की कायापलट
ऐसा कैसे हो सकता है कि आपने एक बार में एक पूरा बाउल भी नहीं खाया?
अगर ऐसा हो भी गया, शायद कोई चमत्कार ही होगा, कि मैश्ड या उबले हुए आलू बच गए हैं, तो चाय के समय इन्हें दोबारा खाने के लिए खुद को मनाने में यह रेसिपी बहुत काम आ सकती है।
चीज़ी लेफ्टओवर मैश्ड आलू मफिन्स
इंग्रीडिएंट्स:
- 3 कप लेफ्टओवर मैश्ड आलू
- 1 बड़ा अंडा
- 1 कप चेडर चीज़ (कसा हुआ)
- 3 टेबल स्पून फ्रेश हरा प्याज (कटा हुआ)
- नमक और काली मिर्च, स्वादानुसार
विधि:
- ओवन को 375° F पर प्री हीट करें। एक नॉन-स्टिक मफिन पैन को कुकिंग स्प्रे, बटर या ऑइल से ग्रीज़ कर के रख लें।
- एक बड़े बाउल में, मैश्ड आलू, अंडा, 3/4 कप चेडर चीज़ और दो टेबल स्पून फ्रेश कटा हुआ हरा प्याज मिला लें। अगर आपको मिक्सचर ज्यादा पतला लग रहा हो तो एक अंडा और मिला कर मिक्सचर को थोड़ा और गाढ़ा बना लें।
- नमक और काली मिर्च, स्वादानुसार मिला लें।
- तैयार की हुई मफिन ट्रे के खानों में, आइसक्रीम स्कूप की मदद से इस आलू के मिक्सचर को बराबर से बांट कर अच्छे से दबा-दबाकर भर दें।
- मफिन्स को 30 से 35 मिनट तक बेक करें जब तक उसकी किनारे गोल्डन ब्राउन और क्रिस्प दिखने लगें।
- अब इस पैन को ओवन से बाहर निकालकर, हर मफिन पर थोड़ा-थोड़ा बचा हुआ चीज़ डालें और तीन मिनट के लिए दोबारा ओवन में रख दें। फिर इन्हें बाहर निकालकर पांच मिनट के लिए ठंडा होने दें।
- मफिन्स को सर्विंग डिश में निकालकर, उन्हें बचे हुए हरे प्याज से गार्निश करके तुरंत गर्मागर्म सर्व करें।
रेसिपी – Justtaste.com

Photo credit: अज़रबैजान_स्टॉकर्स / फ्रीपिक
मिलिए खीर के फ़ॉरन वाले कजिन से
सारी उम्र आपने अपनी दादी और नानी के हाथों बड़े प्यार के साथ बनी इस भारतीय डेलिकेसी का स्वाद उठाया होगा, और अब समय है कि हम इसे एक ग्लोबल ट्विस्ट दें – प्रस्तुत है खीर का फ़ॉरन वाला कजिन, जिसका एक बाउल आपके अपनों की गर्माहट और मिठास की कमी को पूरा करेगा।
लेफ्टओवर राइस से बनी एक मसालेदार पुडिंग
इंग्रीडिएंट्स:
- 2 कप राइस (पका हुआ)
- 3 कप दूध
- 1/4 कप शक्कर
- नमक स्वादानुसार
- 1 अंडा
- 1/4 टीस्पून जायफल पाउडर
- 1/4 टीस्पून दालचीनी पाउडर
विधि:
- एक बर्तन में, दो कप दूध, शक्कर, राइस और एक चुटकी नमक मिला लें।
- मध्यम आंच पर इस उबाल लें। 15 मिनट तक पकाएं, जब तक ये गाढ़ी और क्रीमी ना हो जाए।
- एक छोटे बाउल में बचा हुआ दूध और अंडा मिला कर अच्छे से फेंट लें।
- इस अंडे के मिक्सचर को खीर वाले बर्तन में डालकर, अच्छे से हिलाएं और तीन मिनट तक पकाएं।
- ऊपर से जायफल और दालचीनी पाउडर डालें और अच्छे से मिलाऐं।
रेसिपी – Tasty.co

Photo credit: फ्रीपिक
केक को लॉली पॉप की तरह खाएं
इंस्टाग्राम ने आपको बेकिंग पर हाथ आजमाने के लिए प्रेरित किया। आपने किया भी, और इससे पहले कि आपको अहसास होता, बेकिंग का यह भूत आपके सिर पर सवार हो चुका था।
नतीजा – अब आप चार तीन-टियर केक और गुस्से में लाल हो रही अपनी मम्मी के साथ बुरी तरह फंस गए हैं, जो फ्रिज स्पेस के लिए मरने-मारने पर उतारू हैं।
क्यों ना ये रेसिपी आजमाएं जिससे आपका केक खुद अपने पैरों पर खड़ा हो सके और शायद आपकी आग-बबूला मम्मी के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाए।
केक पॉप्स
इंग्रीडिएंट्स:
- लेफ्टओवर केक (चॉकलेट या कोई भी)
- कुछ स्पून चॉकलेट फ्रॉस्टिंग
- स्प्रिंकल्स (ऑप्शनल)
- वाइट या मिल्क चॉकलेट
विधि:
- अगर लेफ्टओवर फ्रॉस्टेड केक है, तो सबसे पहले उसकी फ्रॉस्टिंग साफ़ कर के उसे एक बाउल में रखें।
- केक को बारीक क्रम्ब्स में क्रम्ब्ल कर लें।
- अब इसमें थोड़ी-थोड़ी करके फ्रॉस्टिंग मिलाएं, जब तक की केक एक टाइट बॉल के रूप में अपनी शेप होल्ड करने के लायक हो जाए।
- बॉल्स तैयार करके एक प्लैटर में रख लें।
- एक बाउल में वाइट या मिल्क चॉकलेट पिघला लें।
- केक पॉप के लिए काम में आने वाली स्टिक की टिप को चॉकलेट में डिप करें।
- इस स्टिक को पॉप में आधा घुसा दें।
- इसे 20 मिनट तक फ्रीज़ होने के लिए रख दें।
- एक ग्लॉस कंटेनर में और चॉकलेट पिघलाकर, उसमें इन पॉप्स को डुबोने के लिए तैयार हो जाएं।
- पॉप के चॉकलेट में अच्छे से कवर हो जाने के बाद उसे स्टिक के सहारे किसी कप में या स्टाइरोफोम में सीधा खड़ा कर दें, ताकि चॉकलेट सख्त हो जाए।
- चॉकलेट की परत के सूखने से पहले उस पर स्प्रिंकल्स फैला दें।
- जल्दी ड्राई करने के लिए आप इसे फ्रीज़र में भी रख सकते हैं।
रेसिपी – Divascancook.com



