क्या मेरे चेहरे का वज़न बढ़ रहा है?
बस बहुत हुआ, अब तो मैं अपनी चीकबोन्स चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराने ही वाली हूं
तो आपने कुछ किलो वजन कम कर ही लिया, लेकिन लगता है इसका मेमो अब तक आपके चेहरे के पास नहीं पहुंचा है। या फिर हो सकता है कि लेट-नाईट पार्टीज़ के बाद या कहीं छुट्टियां मनाकर आने के बाद, आपका चेहरा किसी क्रिस्पी बटाटावड़ा की तरह फूल जाता हो, और यही आपके ब्लोटेड फेस का एक मुख्य कारण हो।
जब भी हमारा वज़न कम या ज़्यादा होता है, हमारे एडिपोसाइट्स (फ़ैट सेल्स) की संख्या न तो घटती है, न बढ़ती है – बल्कि वे सिर्फ साइज़ में सिकुड़ते या फैलते हैं। यह भी एक वजह है कि लोगों के लिए शरीर के कुछ हिस्सों से वज़न कम कर पाना कठिन होता है, क्योंकि वहां और जगहों की तुलना में ज़्यादा फ़ैट सेल्स होते हैं।
हालांकि, जेनेटिक्स और आपके नेचुरल बोन स्ट्रक्चर का इसमें बहुत बड़ा हाथ है, लेकिन आप उन फ़ैक्टर्स पर ध्यान दें, जिन्हें आप कंट्रोल कर सकती हैं।
ब्लोटेड फेस से कैसे निपटें
अल्कोहॉल और शुगरी ड्रिंक्स
अल्कोहॉल भले ही किसी भी पार्टी के लिए एक स्टार्टर हो, लेकिन आपके लिए तो यह आपके ब्लोटेड फेस की वजह बन सकता है, क्योंकि इससे डीहाइड्रेशन होता है।
इससे आपके शरीर में वॉटर रिटेन्शन बढ़ जाता है और ये ख़ासतौर पर आपके चेहरे पर नज़र आने लगता आता है। इससे चेहरा ज़रुरत से ज़्यादा भरा-भरा नज़र आता है, बिल्कुल जैसे ज़्यादा चाशनी में डूबा हुआ एक रसगुल्ला।

ऐसे ड्रिंक्स जिनमें कैफ़ीन और शक्कर दोनों होते हैं, जैसे- कॉफ़ी, कोला और अधिकतर सभी ऐरेटेड ड्रिंक्स का भी चेहरे पर यही प्रभाव पड़ता है। इस मामले में सबसे ख़राब कॉम्बिनेशन है, अल्कोहॉल में शुगरी ड्रिंक्स मिलाना। दुःख की बात तो यह है कि वोद्का में डाइट-कोक मिला कर पीने से भी आप इससे नहीं बच पाएंगे।
इस जाल में ना फंसें, बल्कि ख़ूब सारा पानी पिएं, जो न सिर्फ़ चेहरे और शरीर की ब्लोटिंग कम करता है, बल्कि वज़न कम करने में भी मददगार है।
प्रोसेस्ड या जंक फ़ूड
शाम चार बजे चखना बंद कर दें, यहां मेरा मतलब किसी चीज़ को स्वाद करने से नहीं है, बल्कि उससे है जो आपकी आंटी जयपुर से लाई थी, उससे बिलकुल दूर रहें। प्रोसेस्ड और जंक फ़ूड में बहुत ज़्यादा मात्रा में नमक, शक्कर और प्रिज़र्वेटिव्स होते हैं, जो एक थके हुए, ब्लोटेड फेस का कारण बन सकते हैं। और ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इनसे आपके शरीर की ही तरह, आपके चेहरे को भी कोई न्यूट्रिशन नहीं मिलता।

बहुत ज़्यादा कार्बोहाइड्रेट-युक्त डाइट, जैसे- बर्गर्स, समोसे, पिज़्ज़ा और कप केक, वगैरह भी आपके चेहरे के फ़ैट को बढ़ाते हैं।
इसकी शुरुआत, कम मात्रा में प्रोसेस्ड और जंक फ़ूड खाने से करें और ऐसी बैलेंस्ड डायट लेने की कोशिश करें, जिसमें हैल्दी मौसमी फल व सब्ज़ियां और हैल्दी फ़ैट्स एवं लीन प्रोटीन्स हों।
यह डाइट न सिर्फ आपकी ब्लोटिंग कम करने में मदद करेगी, बल्कि यह आइआरएल ब्यूटी फ़िल्टर की तरह काम करते हुए आपके चेहरे को हैल्दी ग्लो भी देगी।
हार्मोनल इम्बैलेंस

यदि पीरियड्स शुरू होने से पहले या उस दौरान आपका चेहरा फूला हुआ नज़र आता है, तो यह प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन के बढ़ने के कारण होता है।
अगर आपके पीरियड्स अनियमित हैं और ब्लोटेड फेस के साथ-साथ आप हॉट फ़्लैशेज़ भी महसूस कर रही हैं, तो समझ लीजिए कि यह प्री-मेनोपॉज़ के लक्षण हैं।
फ़ूड इंटॉलरेंस
कुछ लोग जिन्हें ग्लूटन और लैक्टोज़ जैसी खाने की चीज़ों से एलर्जी होती है, वे आमतौर पर ब्लोटेड फेस की शिकायत करते हैं।

जब आपका पाचक तंत्र वैसे काम नहीं करता, जैसे कि इसे करना चाहिए, तो इसका सबसे सामान्य लक्षण है – ब्लोटिंग क्योंकि पेट में गड़बड़ रहती है, जिसकी वजह से न्यूट्रिशनल अब्सॉर्ब्शन कम हो जाता है।
किसी भी तरह की एलर्जी या इन्टॉलरेंस का पता लगाने के लिए, आप डॉक्टर को कंसल्ट करें।
मेडिकेशन
कुछ दवाइयों के साइड इफ़ेक्ट्स की वजह से भी चेहरे पर सूजन आ जाती है, जैसे- कुछ ब्लडप्रेशर की दवाइयां, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स, एस्ट्रोजेन टैबलेट्स और नॉन-स्टेरॉइडल ऐंटी-इन्फ़्लैमटॉरी ड्रग्स।
जब भी ऐसे संकेत दिखाई दें आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
आख़िरी और सबसे ज़ाहिर कारण हो सकता है, आपका बढ़ता हुआ वज़न जिसे घटाने की आवश्यकता है। शारीरिक रूप से चुस्त रहने वालों के चेहरे पर ज़्यादा फ़ैट नहीं होता, लेकिन जिनका वज़न ज़्यादा हो, ऐसे लोगों के गालों के आसपास बहुत फ़ैट जमा हो जाता है।
अत: फेशियल फ़ैट को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप एक हैल्दी लाइफ़स्टाइल अपनाएं, जिसमे क्लीन ईटिंग और रेग्युलर वर्कआउट शामिल हो, क्योंकि स्पॉट रिडक्शन कर देने वाली कोई जादुई छड़ी तो अब तक बनी ही नहीं है।
नेहा सहाय एक लाइफ़स्टाइल, न्यूट्रिशन और वेलनेस कंसल्टेंट हैं।

