10 आदतें जो हम दुनिया के सफलतम लोगों से चुरा रहे हैं
सुपर स्टारडम तक पहुंचने के लिए कैसे सोएं, खाएं और नहाएं
सोशल मीडिया पर ‘न्यू ईयर, न्यू मी’ जैसी पोस्ट्स अभी भी बहुत से लोगों को आकर्षित कर रहीं हैं। लेकिन धीरे-धीरे यह सेंटीमेंट फिर से अपने शैल में सिमट जाता है और ज़िद्दी ‘ओल्ड मी’ आदतें दोबारा बाहर निकल के आ जाती हैं।
और हम घूम-फिर के अपने उसी, २०-बार-अलार्म-का-स्नूज़-बटन-दबाने-के-बाद-ब्रेकफ़ास्ट-स्किप, करने वाले वैलनेस रेजीम की और धीरे-धीरे लौट रहे हैं।
पर क्या आपको पता है कि सुबह के ठीक 4.30 बजे ऐप्पल के सीईओ टिम कुक अपने ईमेल्स के जवाब दे रहे होते हैं, पेप्सीको की सीईओ इंदिरा नूई अपनी दिनचर्या के लिए तैयार हो चुकी होती हैं, और इसके कुछ ही देर बाद, पांच बजे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक घंटे के लिए योग करते हैं ताकि इसके बाद काम पर निकल सकें।
जहां सुबह 6.30 बजे, कट्रीना कैफ़ अपने चेहरे को बर्फ़ के पानी में डुबोकर अपनी त्वचा के खुले छिद्रों को बंद करने में लगी होती हैं, वहां उस वक़्त हममें से अधिकतर लोग गिरते-पड़ते उस स्नूज़ बटन को ही बंद करने में लगे होते हैं।

लेकिन यह सब केवल अनियमित स्लीप साइकल की वजह से ही नहीं होता। आदतें, ख़ासतौर पर अच्छी आदतों, की शुरुआत खाने के उस पहले निवाले से भी होती हैं जो हम सुबह उठते ही सबसे पहले अपने मुँह में डालते हैं।
किसी के लिए अच्छी आदतों का मतलब – एक उदास दिन के बाद, खुद को अच्छे से तैयार करके खुश होने या घर की सारी लाइट्स ऑन करके बेहतर महसूस करना भी हो सकता है, जैसे हमारी नामचीन अभिनेत्री वहीदा रहमान करती हैं।
फिर चाहे एक बेदिंग प्रोफेशनल में बदल जाना हो या रोज़ाना टेनिस खेलना हो, यहां कुछ फेमस लोगों की अच्छी आदतें हैं जिन्हें हम इस साल अपने रूटीन में शामिल करना चाहेंगे।
अपने पसंदीदा शख़्सियतों से ये अच्छी आदतें चुरा लें
नींद को दें सबसे ज़्यादा तवज्जो
छोटे-छोटे क़दम बढ़ाइए और रोज़ रात बिस्तर पर थोड़ा जल्दी पहुंचने की कोशिश करें, ताकि जल्दी सोने और जल्दी उठने के बाद सुबह सूर्योदय देख सकें। हां, बिल्कुल फ़िल्म मोहब्बतें मे नारायण शंकर के वैलनेस रेजीम की तरह।
- पर्याप्त नींद बहुत महत्वपूर्ण है
फ़ेसबुक सीओओ शैर्ली सैंडबर्ग जानती हैं कि अच्छी नींद कितनी महत्वपूर्ण हैं। वे हर रात आठ घंटे की नींद लेती ही हैं और चाहती हैं कि उनके एम्प्लॉईज़ भी ऐसा ही करें।
अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “ये सुनिश्चित करना हम जैसे कंपनी चलाने वालों की ज़िम्मेदारी है कि हमारे यहां काम करने वाले लोग एक बेहतर जीवन जी सकें और साथ ही अच्छी नींद ले पाने में समर्थ हों।”
- वॉटर थेरैपी आज़माएं
विन्फ्रे के अनुसार, दिन भर में खूब सारा पानी पीने के साथ-साथ रात में सोने से पहले नहा लेना चाहिए। “मैं सोने से पहले नहाती हूं; ये मेरी आदत में है। आप मुझे एक बेदिंग प्रोफ़ेशनल कह सकते हैं – मैं बबल बाथ, सॉल्ट, बीड्स और ऑइल्स का इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग तरह के बाथ लेती हूं।”
लेखक स्टीफ़न किंग, को भी पानी से सम्बंधित एक अजीब सी धुन है। अपने बेड-टाइम रूटीन के बारे में अपनी बायोग्राफ़ी, हॉन्टेड हार्ट: द लाइफ़ ऐंड टाइम्स ऑफ़ स्टीफ़न किंग में उन्होंने बताया है, “सोने जाने से पहले मैं अपने हाथ धोता हूं। मुझे खुद नहीं पता कि क्यों?”
- डिसकनेक्ट हो जाएं
कई स्लीप एक्स्पर्ट्स और ऐरिआना हफ़िंगटन, इस बात पर एकमत हैं कि अपने स्मार्टफोन को सोते समय बेड में न ले जाना, एक अच्छी नींद पाने की तरफ पहला कदम है। “मैं तो कहती हूं कि अपने सभी गैजेट्स को ख़ुद ही बड़े प्यार और सम्मान के साथ दूसरे कमरे में छोड़ आएं।”

बातें ब्रेकफ़ास्ट की
रात के बचे हुए पिज़्ज़ा की आखरी स्लाइस से ज्यादा टेस्टी नाश्ता, अगले दिन सुबह और कुछ नहीं हो सकता, ख़ासतौर पर तब जब आप अकेली रहती हों और आपकी मां भी रोज़ाना थ्री कोर्स ब्रेकफ़ास्ट बनाने के लिए मौजूद नहीं हों।
लेकिन चूंकि हम नए साल का नया पन्ना खोल रहे हैं और पुरानी आदतों को अलविदा कहने जा रहे हैं, एक बॉटल पानी और एक फ्रूट प्लेट (नमकदानी के साथ) हमेशा तैयार रखें।
- इसे आसान रखें
सिर्फ Aqualert ऐप डाउनलोड करने से कुछ नहीं होने वाला। आपको अनुष्का शर्मा के क़दमों पर चलना चाहिए। अनुष्का सुबह उठने के तुरंत बाद 4-5 ग्लास पानी पीती हैं। अब इससे ज़्यादा आसान क्या होगा भला?
मलाइका अरोरा का फेवरेट देसी नाश्ता है – इडली, पोहा, उपमा और साथ में कुछ सीज़नल फ्रूट्स।
View this post on InstagramElder flower my new fav drink ! Try it !! ?
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
- जितने चाहे, फल खांए
अपने कई इंटरव्यूज़ में, टेनिस चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने यह बात मानी है कि उन्हें हेल्दी नाश्ता बहुत पसंद है, जिसकी बुनियादी चीज़ें होती हैं- स्मूदीज़ और फल। इसमें मल्टीग्रेन टोस्ट्स भी शामिल कर लें तो और बेहतर होगा।
ब्रेकफ़ास्ट के लिए, करीना कपूर ख़ान ज़्यादातर केला खाना पसंद करती हैं। यह टिप उन्हें उनकी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से मिली है जो दिन के पहले भोजन में हमेशा सही मात्रा में सीजनल फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट और नट्स खाने की सलाह देती हैं।
- ख़ुद को थोड़ी छूट दें (पर केवल चीट डेज़ पर)
यह तो सब जानते हैं कि कुछ सफल ऑन्ट्रप्रनर्स और बिल्यनेर्स तो आउट ऑफ़ बॉक्स ही सोचते हैं, पर उनमें से कुछ की ब्रेकफ़ास्ट की आदतें बड़ी अजीब हैं। आप अपने चीट डेज़ में इनका इस्तेमाल कर सकती हैं।
बिल गेट्स अक्सर ब्रेकफ़ास्ट स्किप करते हैं, और तो और उन्हें चीज़बर्गर्स इतने पसंद हैं कि यदि आप उनसे मिलने वाले हों तो दिन में किसी भी वक़्त चीज़बर्गर खाने के लिए तैयार हो के जाएं।
टेस्ला के सीईओ, एलन मस्क अपने ब्रेकफ़ास्ट के मामले में बड़े कूल हैं। वे भी अक्सर ब्रेकफ़ास्ट स्किप कर देते हैं। लेकिन यदि उन्हें ब्रेकफ़ास्ट करना भी है तो वो मार्स बार खाना पसंद करते हैं।
यूं लगता है जैसे स्पेस की ड्राइव पर जाने से पहले वे ख़ुद को इसके लिए तैयार कर रहे हों।

फील-गुड फैक्टर
अल्मारी भर के ऐथ्लीट्स जैसे कपड़े, ख़रीद लिए। जिम की मेम्बरशिप, रिन्यू कर ली। घर पर एक नया फ़िटनेस ट्रैकर भी आ गया है। लेकिन यह बड़े-बड़े फ़िटनेस गोल्स पाने के लिए हमें घर से बाहर निकलने को मजबूर कौन करेगा? यह काम वोग की एडिटर-इन-चीफ़ ऐना विन्टॉर, जरूर कर सकेंगी।
- बस चुप बैठो
अरे हमने ये इसलिए नहीं कहा कि आपको बुरा लगे, लेकिन अपने व्यस्त दिन के बीच कुछ देर अपनी मर्ज़ी से शांत रहने से आप बेकार की चीख़-चिल्लाहट से बच जाएंगी।
हफ़िंग्टन के वैलनेस रेजीम में आधे घंटे का मेडिटेशन शामिल है। विन्फ्रे ने भी इस बारे में ज़िक्र किया है कि उन्हें दिन में दो बार 20 मिनट के लिए मौन धारण करना अच्छा लगता है। सावधान, यह सुनने में काम के बीच झपकी लेने जैसे किसी जाल की तरह लगता है, पर है नहीं।

- चलते-फिरते, कीजिए बातें
दिन भर एक ही जगह बैठे या खड़े रह कर काम करने की बजाय, वॉकिंग मीटिंग्स पर जाएं। एक ही समय में, काम के साथ-साथ स्टेप काउंट के गोल्स भी हासिल हो जाएंगे।
स्टीव जॉब्स ने इस आदत को पूरी तरह अपनाया है। हफ़िंगटन, ऐमज़ॉन के मालिक जेफ़ बेज़ॉस, फ़ेसबुक के फ़ाउंडर मार्क ज़ुकरबर्ग और ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी भी उन लोगों में से हैं, जो इसी राह पर चल रहे हैं।
- योग अपनाएं
योग के जितने प्रकार मौजूद हैं, उतने तो आपके टिंडर प्रोफ़ाइल पर मैच भी नहीं मिलेंगे। पावर योग, कुंडलिनी योग और विन्यास योग तो इसके केवल तीन ही प्रकार हैं। तो योग मैट ख़रीदें, कोई भी एक अपने लिए चुनें और शुरू हो जाएं, क्योंकि आपके फ़िटनेस आइकॉन तो पूरी गंभीरता से इसकी प्रैक्टिस कर ही रहे हैं।
मलाइका अरोरा तो सुबह उठने के तुरंत बाद ही अधोमुख वृक्षासन (हैंडस्टैंड) और शीर्षासन (हेडस्टैंड) करना पसंद करती हैं। हफ़िंगटन भी करती हैं। हालांकि यह ज़रूरी नहीं कि शुरुआत में आप बिल्कुल उनके वैलनेस रेजीम को अपनाएं, लेकिन शवासन से आगे तो बढ़ना ही होगा ना।
View this post on InstagramA post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
- क्यों न इसे एक खेल में बदल दें
टेनिस, बैडमिंटन हो या स्क्वॉश, ये सभी जिम में किए जाने वाले वर्कआउट सेशन्स का अच्छा विकल्प हैं। आज 70 साल की उम्र में भी, हर सुबह विन्टॉर नियमित रूप से अपने दिन की शुरुआत एक घंटे के टेनिस सेशन के साथ करती हैं। हां, यदि आपको आपके जैसा ही कोई उत्साहित पार्टनर मिल जाए तो यह और भी आसान हो जाएगा।

