1/7

Photo credit: Unfeignedly_sindhi/Instagram
एक सिंधी परिवार में बड़े होने के बाद, आलू टुक हमेशा से रविवार की दोपहर का एक मुख्य हिस्सा रहा है। बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट, चटपटे सूखे मसाले में लिपटा हुआ – इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।
इंग्रीडिएंट्स:
- 3-4 मीडियम आलू, लंबे वेजेस में काट लें
- तलने के लिए ऑइल
- 1 टीस्पून देगी लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून अमचूर पाउडर
- 1/4 टीस्पून काला नमक
- 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
विधि:
- मीडियम गर्म तेल में पोटैटो वेजेस को सॉफ्ट और हल्का गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें।
- एक एब्सॉरबेन्ट पेपर पर निकालें और उन्हें थोड़ा ठंडा होने दें।
- अपनी हथेली से, पोटैटो वेजेस को हल्के से दबाएं, और उन्हें थोड़ा चपटा कर लें।
- एक बार जब सारे तैयार हो जाएं, उन्हें फ्रिज में पांच से दस मिनट तक रखें।
- फिर, उन्हें गर्म तेल में गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक दोबारा फ्राई करें।
- एक एब्सॉरबेन्ट पेपर पर निकालें और पांच से छह मिनट के लिए रख कर छोड़ दें।
- इसे फिर से तेज गर्म तेल में गोल्डन और अच्छा क्रिस्पी होने तक तीसरी बार फ्राई करें।
- एक गर्म पैन में, तले हुए आलू और सभी मसाले डालें, और इसे अच्छी तरह से मिलाएं ताकि सभी आलू अच्छे से मसाले में लिपट जाएं, और मध्यम आंच पर एक मिनट के लिए पका लें।
- गरमा-गर्म निकालें और धनिया पत्ती से गार्निश कर के सर्व करें।
2/7

Photo credit: Ticklingpalates.com
यदि खाने में हरी मिर्च के बिना आपका खाना आपके गले नहीं उतरता है, तो पोटैटो रेसिपीज़ की दुनिया का यह मसालेदार अजूबा आपके मिर्ची मीटर को तृप्त करने के लिए एकदम परफेक्ट है।
इस डिश का हीरो, सैंबल, एक तरह का चिली सॉस है जो इंडोनेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस, श्रीलंका और यहां तक कि नीदरलैंड में भी बेहद लोकप्रिय है।
इंग्रीडिएंट्स:
- 250 ग्राम बेबी पोटैटो या नार्मल आलू, मोटी और बराबर स्लाइसेस में कटा हुआ
- 6 से 7 सूखी खड़ी लाल मिर्च
- 5 छोटा प्याज (शैलॉट)
- 5 लहसुन की कलियां
- 2 टीस्पून वाइट विनेगर
- नमक स्वादानुसार
- 2 टेबल स्पून ऑइल
विधि:
- एक चौथाई कप पानी गर्म करें और उसमें खड़ी लाल मिर्च को आधे घंटे के लिए भिगो दें।
- बेबी पोटैटो को प्रेशर कुक करके, छिलके उतारकर अलग रख दें।
- लाल मिर्च, छोटा प्याज, लहसुन, वाइट विनेगर और नमक को एक साथ पीस कर स्मूथ पेस्ट बना लें। पीसते समय पानी न डालें।
- एक शैलो फ्राइंग पैन में दो टीस्पून ऑइल गरम करें। छिले हुए आलू डालें और दो मिनट तक धीमी आंच पर हिलाते हुए पका लें।
- पैन को अच्छी तरह से हिलाते रहें, ताकि आलू हर तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्प हो जाएं।
- आलू में पिसा हुआ पेस्ट डालें और एक कांटे (फोर्क) के साथ धीरे-धीरे मिलाएं।
- धीमी आंच पर पकाएं, पैन को बार-बार हिलाते रहें, और बचा हुआ ऑइल, थोड़ा-थोड़ा करके, पेस्ट में मिलाते रहें ताकि वह अच्छे से पक जाए।
- 10 से 15 मिनट तक पकाने के बाद, पेस्ट से कच्ची महक चली जाएगी और आलू भी इसमें अच्छे से लिपट जाएगा।
- आंच से उतार दें और गरमा-गर्म स्टीम राइस या नूडल्स के साथ सर्व करें।
3/7

Photo credit: Cooks_hideout/Instagram
इसे जल्द से जल्द अपनी वीगन पोटैटो रेसिपीज़ की लिस्ट में शामिल कर लें। ये पैनकेक बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद मुलायम हैं।
इंग्रीडिएंट्स:
- 400 ग्राम आलू
- 1 छोटा प्याज
- 3 टेबल स्पून मैदा
- 1 टीस्पून नमक
- 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून रेड चिली फ्लेक
- 1 टेबल स्पून सिलैंट्रो या चाइव्स (ऑप्शनल)
- 1/5 कप वेजिटेबल ऑइल
- सॉर क्रीम, सर्व करने के लिए
- 1/4 कप आलमंड मिल्क
- 1 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर
विधि:
- एक बॉक्स ग्रेटर की मदद से, आलू को कद्दूकस कर लें और उन्हें निचोड़ कर किचन टॉवल पर सुखा लें। जितना हो सके, उतना पानी निचोड़ें।
- एक मिक्सिंग बाउल में, इन आलूओं को कटे हुए प्याज, मैदा और सीज़निंग के साथ मिला लें। आप इसमें थोड़ा सा दूध मिला सकते हैं या यदि आप इसे वीगन रखना चाहते हैं, तो कोई भी वीगन दूध मिला सकते हैं। बस 2-3 टेबल स्पून काफी है।
- एक स्किलेट में ऑइल गर्म करें और माप के साथ, मिक्सचर का एक चौथाई हिस्सा स्कूप करें और इसे स्किलेट पर डालकर, बराबर से चपटा कर लें।
- आंच को थोड़ा धीमा करें ताकि आलू अंदर से भी अच्छे से पक जाए।
- दो मिनट के बाद, उन्हें क्रिस्पी बनाने के लिए आंच बढ़ा लें।
4/7

Photo credit: Maayeka.com
यह पोटैटो रेसिपी उन लोगो के लिए एक ट्रीट है जो आचार के बेहद शौक़ीन हैं।
इस डिश का हीरो इंग्रीडिएंट नेपाल में पाया जाने वाला एक मसाला है – टिमुर, जिसका एक ख़ास रोमांचक टेस्ट है। यदि टिमुर उपलब्ध नहीं है, तो आप इसे सिचुआन काली मिर्च के साथ बदल सकते हैं।
इंग्रीडिएंट्स:
- 700 ग्राम आलू
- 1/3 कप सफेद तिल
- 1/2 कप सरसों का तेल
- 1 टेबल स्पून अदरक, बारीक कटा हुआ
- एक चुटकी दानामेथी
- 1 1/2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 3/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1/2 टीस्पून टिमुर या सिचुआन काली मिर्च
- 4 टेबल स्पून नींबू का रस
- 2/3 कप पानी
- 1 टेबल स्पून नमक
- 5 हरी मिर्च
- 1/2 कप ताजा धनिया
- 1/4 टीस्पून हींग
विधि:
- सफ़ेद तिल को हल्का गोल्डन होने तक बिना तेल के भूनें और फिर उन्हें सामान्य तापमान पर आने दें और पीस कर पाउडर बना लें।
- आलू को उबालकर छील लें और मध्यम आकार के क्यूब्स में काट लें।
- हरी मिर्च को धोकर बड़े टुकड़ों में काट लें।
- टिमुर को पीस कर एक महीन पाउडर तैयार कर लें।
- एक बड़ा बाउल लें और उसमें कटा हुआ आलू, तिल पाउडर, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, टिमुर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- एक पैन में सरसों का तेल गरम करें और मेथी के दाने डालें और गहरे भूरे रंग के होने तक भूनें, आंच बंद कर दें और हींग और अदरक डालें, एक मिनट तक हिलाएं।
- अब इस गर्म तेल को आलू के मिक्सचर के ऊपर डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
- अब पानी, नींबू का रस और कटा हुआ ताजा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- पैन को कवर कर के आधे या एक घंटे के लिए रख दें ताकि वह अच्छे से फ्लेवर सोख लें, फिर सलाद या अचार के रूप में सर्व करें।
- यदि फ्रिज में रखेंगे, तो यह लगभग एक महीने तक अच्छा रहेगा, लेकिन हर दो से तीन दिनों में इसे हिलाते और मिलाते रहें।
5/7

Photo credit: Sugarspunrun.com
पोटैटो कैंडी – Sugarspunrun.com
यदि आप उन अजीबोगरीब इंसानों में से एक हैं, जिसके फ्रिज में लेफ्टओवर मैश्ड आलू रखा हुआ है (ऐसा कैसे हो सकता है कि तुम्हारा मैश्ड आलू से मन भर गया, शीतल?), तो यहां आपके लिए एक मजेदार किचन एक्सपेरिमेंट है।
जैसे वनीला आइसक्रीम में डुबो कर फ्रेंच फ्राइज खाने का आईडिया आपको सुनने में बेतुका लगता था, लेकिन केवल तब तक, जब तक आपने वास्तव में खाया नहीं था। वैसे ही नॉन-सेवरी पोटैटो रेसिपीज़ भी किसी माइलस्टोन से कम नहीं हैं – एक बार जब आपने इसे बनाने की ठान ली, तो फिर पीछे हटने का मन ही नहीं करेगा।
इंग्रीडिएंट्स:
- ½ कप मैश किए हुए आलू, बिना नमक के
- ½ कप सॉल्टेड बटर, नरम
- 6 से 7 कप पिसी हुई चीनी, थोड़ी ज़्यादा डस्टिंग के लिए
- 2 टीस्पून वनिला एक्सट्रेक्ट
- फिलिंग के लिए क्रीमी पीनट बटर
विधि:
- एक बड़े बाउल में मैश किए हुए आलू, सॉल्टेड बटर और एक कप चीनी लेकर, एक इलेक्ट्रिक मिक्सर की मदद से अच्छे से मिलाएं।
- बची हुई चीनी, एक-एक कप करके डालते जाएं और फेंटते रहें जब तक यह अच्छे से मिल न जाए। 6 कप पिसी हुई चीनी मिलाने के बाद उसकी कन्सिस्टेन्सी की जांच करें। आपके हाथों में आसानी से आटे का एक गोला बनना चाहिए, यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो तब तक चीनी डालते रहें जब तक कि यह थोड़ा और ठोस न हो जाए।
- अब इसमें वनिला एक्सट्रेक्ट डालकर मिलाएं।
- कम से कम एक घंटे के लिए रेफ्रिजरेट करें (यदि आप ज़्यादा देर तक ठंडा करते हैं तो यह बहुत अधिक ठोस हो सकता है और ऐसे में आपको इसे 10-15 मिनट के लिए सामान्य तापमान पर रखना होगा ताकि इसे काम में लिया जा सके)।
- एक बार ठंडा होने पर, आटे को दो भाग में विभाजित करें और एक भाग को एक साफ सतह पर रखें, जिसे आपने पिसी हुई चीनी से डस्ट कर रखा हो। आटे को भी चीनी से डस्ट कर लें, और बेलन की मदद से इसे एक चौथाई इंच मोटे रेक्टेंगल में बेल लें। यदि आपका आटा बहुत चिपचिपा है या टूट रहा है, तो आप उसमें थोड़ी और पिसी हुई चीनी मिलाकर, इसे दोबारा गूंथ लें और फिर से शुरू करें।
- एक बार जब आटा एक रेक्टेंगल के आकार में बेल लें, तो उस के किनारों पर थोड़ी सी जगह छोड़ते हुए, बराबर से पीनट बटर फैलाएं।
- रेक्टेंगल की लंबी साइड से शुरू करते हुए, धीरे-धीरे लेकिन कसकर लॉग के आकार में रोल कर लें।
- चाकू की मदद से इसे करीब एक-चौथाई से आधा इंच मोटे टुकड़ों में काट लें।
- बचे हुए आटे के साथ यही दोहराएं, और सर्व करें।
- लेफ्टओवर कैंडिज़ को आप एक सप्ताह तक रेफ्रिजरेटर में एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं।
6/7

Photo credit: Diyncrafts.com
पोटैटो पिरोगी – Diyncrafts.com
पोटैटो पिरोगी हमारे प्यारे मोमोज़ के दूर के रिश्तेदार हैं। बिगिनर्स के लिए डम्पलिंग को तैयार करना थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है, और इसे परफेक्ट बनाने के लिए आपको थोड़ी प्रैक्टिस की आवश्यकता हो सकती है।
लेकिन यकीन मानिए, मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है।
इंग्रीडिएंट्स:
- 1 ½ कप मैदा
- 2 अंडे
- 3 टेबल स्पून सॉर क्रीम
- 1 टीस्पून नम
- ठंडा दूध, जरूरत पड़ने पर
- 2 कप मैश किए हुए आलू
- 3 टेबल स्पून हरा प्याज़, कटा हुआ
- 1 कप चीज़ ब्लेंड, कसा हुआ
विधि:
- मैदा और नमक एक साथ मिलाएं, और उसमें अंडे और सॉर क्रीम डालकर अच्छे से गूंथ लें। आटा अच्छा और नरम होना चाहिए। जरूरत हो तो, थोड़ा दूध और डाल लें।
- आटे को प्लास्टिक से ढककर 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
- इस बीच मैश किए हुए आलू, हरा प्याज़ और चीज़ को एक साथ मिलाकर एक पोटैटो फिलिंग तैयार कर लें।
- आटे को बेलकर, एक गिलास या पेस्ट्री कटर से गोलों में काट लें।
- बीच में कुछ फिलिंग रखें, किनारों पर हल्का सा पानी लगाएं और एक आधे-चांद के आकार का पिरोगी बनाएं। किनारों को फोर्क से दबाकर अच्छे से बंद करें।
- एक बड़े बर्तन में नमक वाला पानी उबाल लें, उसमें पिरोगी डालें और तब तक पकाएं जब तक की वह तैरने लग जाएं। फिर इन्हें किसी तेल या बटर लगाए हुए पैन में निकालें। गोल्डन होने तक पकाएं और सॉर क्रीम के साथ सर्व करें।
7/7

Photo credit: Food.ndtv.com
अपना फेवरेट इंडियन डेज़र्ट चुन लें, लेकिन इसे आलू से बनाएं। यह डिश बड़ी आसानी से एक बेतुकी पोटैटो रेसिपीज़ की लिस्ट में शामिल हो सकती है, लेकिन केवल तब तक, जब तक कि इसका घी आपके मुंह में पिघलना ना शुरू हो जाए।
इसकी खुशबू आपको नानी के घर पर बिताई हुई सर्दियों की छुट्टियों में ले जाएगी, और स्वाद आपको पूरी तरह से तृप्त कर देगा, और आप एक झपकी के लिए तैयार हो जाएंगे।
इंग्रीडिएंट्स:
- 3 बड़े आलू, उबले हुए
- 1 टेबल स्पून घी
- 1/2 कप चीनी
- 1/2 कप दूध
- 1/2 टेबल स्पून काजू, कटा हुआ और हल्का भुना हुआ
- 1/4 टेबल स्पून बादाम, कतरन या कटा हुआ
- एक चुटकी इलायची पाउडर
- 1/2 टेबल स्पून किशमिश
विधि:
- उबले हुए आलू छील लें और अपने हाथों से मैश कर लें।
- एक पैन में, थोड़ा घी डालें और इसे गर्म होने दें। फिर इसमें मैश किया हुआ आलू डालें और 1-2 मिनट के लिए भूनें।
- इस में दूध, चीनी और किशमिश डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसे 8 से 10 मिनट तक पकाएं, बार-बार हिलाते रहें।
- इलायची डालें और हिलाएं।
- बादाम और काजू से गार्निश करें। गर्म-गर्म सर्व करें।