कई कोशिशों के बाद, आखिरकार मुझे मिला अपने लिए एक परफेक्ट वाइब्रेटर
निपल ऑर्गेज़्म और रोमांचक सेक्सटेक अनुभव
ज्यादातर लोगों की वैनिटी कैबिनेट की सबसे निचली ड्रावर में, किताबें, अंडरवियर और ढेर सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स दिखाई देते हैं लेकिन मेरी ड्रावर में इसके अलावा भी कुछ रहता है – मेरे सबसे कीमती टॉयज़। नहीं, ये पुरानी बार्बी डॉल्स या हॉट व्हील कारों का कलेक्शन नहीं हैं, बल्कि उनके जैसे ही रंग-बिरंगे बैटरी वाले अडल्ट टॉयज़ हैं जो एक स्पेशल फीचर का दावा करते हैं – वे एक अचूक ऑर्गेज़्म देने का वादा करते हैं। इस ड्रावर के अस्तित्व में आने से पहले, ‘मसाजरों’ की तलाश में मैंने मुंबई के फोर्ट इलाके की ना जाने कितनी गलियां छान मारी थी, और इस उलझन में थी कि क्या वाइब्रेटर पर ₹6,000 खर्च करना उचित था। क्या बताऊं, एक युवती की यौन जिज्ञासा की कोई सीमा नहीं होती है।
सौभाग्य से, आजकल प्लेज़र प्रोडक्ट आम आदमी की पहुंच में हैं, इसलिए अब मुझे वाइब्रेटर और सेक्स टॉयज़ के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता है। रीसर्च और ट्रेंड अनालिसिस फर्म, एलाइड मार्केट रिसर्च के अनुसार, 2023 में ग्लोबल सेक्षुअल वैलनेस मार्केट 20.6 बिलियन डॉलर के साथ शिखर पर पहुंच गया था। वहीं, भारतीय सेक्षुअल वैलनेस मार्केट का 2030 तक 2.09 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
फीमेल प्लेज़र प्राप्ति का मार्ग
मैं अक्सर मज़ाक करती हूं कि मार्केट में तेजी से हो रही इस वृद्धि का कारण मेरी यौन जिज्ञासा है, लेकिन सच्चाई यह है कि इसका श्रेय देश भर में उभर रहे सेक्स एड्युकेटर्स और सेक्षुअल वैलनेस ब्रांडों को जाता है। अगर imBesharam जैसे ब्रांड और सीमा आनंद जैसी एड्युकेटर्स न होतीं, तो मैं अब भी ऑर्गेज़्म पाने के लिए अपने तकिए का सहारा ले रही होती। बल्कि, अब तो, अलग-अलग स्पीड और सेंसेशन वाले वाइब्रेटरों ने मुझे वह हासिल करने में मदद की है जो एक समय पर असंभव और मायावी लगता था।
द संज्ञा प्रोजेक्ट, एक सेक्सटेक कंपनी जो मुख्यतः सेक्स सम्बंधित जिज्ञासाओं को संतुष्ट करने के लिए समर्पित है, इसकी को-फाउंडर तनीषा आर के कहती हैं, “वाइब्रेटर और अन्य तरह के सेक्सटेक की मदद से हम सेक्षुअल प्लेज़र से जुड़ी हमारी मौजूदा कंडीशनिंग के दायरे को तोड़कर बाहर निकल पाते हैं।” वह यह भी बताती हैं कि हमारे सामाजिक मानदंडों के कारण महिलाओं का फोकस बच्चे पैदा करने पर होता है, जिससे उन्हें अपने शरीर को एक प्लेज़र के साधन के रूप में एक्स्प्लोर करने का अवसर ही नहीं मिलता है। सेक्षुएलिटी एड्युकेटर और इंटिमेसी ब्रांड लीज़स की फाउंडर लीज़ा मंगलदास भी इस बात का समर्थन करती हैं, और कहती हैं कि महिलाओं को सेक्स को सहन करना सिखाया जाता है, चाहे उन्हें इसमें आनंद मिले या ना मिले। वाइब्रेटर इस कंडीशनिंग पर रोक लगाते हैं, और महिलाओं को अपनी सेक्षुएलिटी को बेहतर ढंग से समझने का मौका देते हैं।
हालांकि, अच्छे सेक्स के दौरान भी, अक्सर पेनिट्रेशन पर जरूरत से ज्यादा फोकस करना महिलाओं को उनके प्लेज़र को प्राथमिकता देने से रोकता है। मंगलदास विस्तार से बताती हैं, “अधिकांश महिलाओं को केवल पेनिट्रेशन से ऑर्गेज्म की उपलब्धि नहीं होती है। क्लिटोरल स्टिम्युलेशन, चाहे अकेले या पेनिट्रेशन के साथ, अधिकांश वल्वा के लिए ऑर्गेज़्म पाने का सबसे विश्वसनीय मार्ग है।”
वाइब्रेटर इंटिमेसी को काफी हद तक आनंददायक बना सकते हैं और साथ ही आत्म-जागरूकता को बढ़ावा भी देते हैं। सर्टिफाइड इंटिमेसी कोच और गेट इंटिमेसी की फाउंडर पल्लवी बरनवाल का मानना है कि वाइब्रेटर को एक दोस्त के रूप में देखा जाना चाहिए। वह कहती हैं, “लेकिन अधिकांश समाज अभी भी सेक्स टॉयज को अस्वाभाविक और एक विसंगति के रूप में देखता है।” जबकि उनके अनुसार वाइब्रेटर सेल्फ-प्लेज़र के नए और अप्रत्याशित रास्ते खोल सकते हैं।
हालांकि, सेक्स टॉयज और वाइब्रेटरों के क्षेत्र में हो रहा विकास जितना रोमांचक लगता है, उतना ही भारी पड़ता है इनमें से अपने लिए एक उपयुक्त मॉडल चुनना। यदि आप अभी शुरुआत कर रहे हैं, तो तनीषा आर के सलाह देती हैं कि अपने हाथों को रास्ता दिखाने दें – अपने शरीर को एक्स्प्लोर करने से आपको अपने प्लेज़र स्पॉट्स पहचानने में मदद मिलेगी। एक बार जब आप उन क्षेत्रों और स्पर्शों की पहचान कर लेते हैं जो आपको उत्तेजित करते हैं, तो वाइब्रेटर खरीदना आसान हो जाता है। यदि आप अभी भी अनिश्चित हैं, तो मंगलदास ऐसे टॉयज़ की सलाह देती हैं जो क्लिटोरल स्टिम्युलेशन प्रदान करते हैं क्योंकि वे उपयोग करने में आसान होते हैं और ऑर्गेज़्म की गारंटी देते हैं।
चाहे आप वाइब्रेटर की दुनिया में प्रवेश करने वाले नौसिखिया हों या पार्टनर-प्ले के दौरान माहौल को और गर्म बनाने के शौकीन हों, यहां आपके लिए पर्सनल रेकमेंडेशन के साथ एक लिस्ट दी गई है जो आपके सेक्षुअल प्लेज़र को बढ़ाने का वादा करती है।
आज़माए-और-परखे हुए वाइब्रेटर जो बेहतरीन प्रदर्शन देते हैं

नर्वस नौसिखियों के लिए: बुलेट वाइब्रेटर
ऑर्गेज़्म टाइप: निपल ऑर्गेज़्म, क्लिटोरल ऑर्गेज़्म
यह बिगिनर्स के लिए एक आदर्श चॉइस है जो वाइब्रेटरों की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। मुझे ये बहुत पसंद आये क्योंकि ये बड़े प्रतिभाशाली हैं और नए प्रयोगों और टार्गेट स्टिम्युलेशन की अनुमति देते हैं। जैसे, मेरे निपल्स को उत्तेजित करने के लिए, मीडियम स्पीड सेटिंग पर, इसका उपयोग करने से मेरी आंखें चौंधिया गईं। हाँ, बुलेट वाइब्रेटर ने मुझे एहसास दिलाया कि निपल ऑर्गेज़्म वास्तविक होते हैं।
निष्कर्ष: अच्छी बात यह है कि ये लिपस्टिक की तरह दिखते हैं, जो इन्हें मेरी जिज्ञासु मां की नजरों से बचाने में मदद करता है। मंज़ूरी का ग्लिमर (₹2,999) एक रिमोट कंट्रोल वाला बुलेट वाइब्रेटर है जिसमें प्ले करने के लिए 10 मोड हैं। मुझे इसके अलग-अलग स्पीड वाले वाइब्रेशन मोड बहुत पसंद हैं, जिनकी मदद से मुझे वह चमत्कारी निपल ऑर्गेज़्म प्राप्त हुआ।

हाई-स्पीड एक्शन के लिए: वैंड वाइब्रेटर
ऑर्गेज़्म टाइप: क्लिटोरल ऑर्गेज़्म
सेक्स एंड द सिटी ने मुझे इसे खरीदने के लिए प्रेरित किया, और इसे रिकमेंड करने का श्रेय मैं सामंथा जोन्स को देती हूं। वैंड वाइब्रेटर मेरा सबसे पहला सेक्स टॉय था, और शुरुआत में इसकी बदौलत, मैं जैसे-तैसे ऑर्गेज़्म तक पहुंचने में कामयाब हो पाई थी। प्रो टिप: वैंड वाइब्रेटर को अंदर डालने का प्रयास न करें; इससे बेहद अजीब अहसास होता है। अंततः जब मुझे पता चला कि ये वाइब्रेटर केवल बाहरी उपयोग के लिए हैं, तो मुझे इसका सही मोल समझ आया और फिर चीजें बहुत अधिक आनंददायक हो गईं।
निष्कर्ष: वैंड वाइब्रेटर में मेरी रूचि बढ़ी क्योंकि इसकी प्रति मिनट वाइब्रेशन फ्रीक्वेंसी सबसे ज्यादा होती है, और इसीलिए इसे मेरी स्वीकृति मिली। लवडिपो का प्लसवन वाइब्रेटिंग वैंड (₹4,303) एक हाई पॉवर वाला टिकाऊ ऑप्शन है। इसकी मदद से दस मिनट में ही ऐसा ऑर्गेज़्म मिला कि मुझे यकीन है कि मेरी माँ को दूसरे कमरे में भी मेरी आवाज़ सुनाई दे गई होगी।

क्लिट-फ्लिक प्रेमियों के लिए: सक्शन वाइब्रेटर
ऑर्गेज़्म टाइप: तीव्र क्लिटोरल ऑर्गेज़्म
मुझे यकीन है कि मैं अकेली ऐसी महिला नहीं हूं जो क्लिटोरल स्टिम्युलेशन को अन्य स्टिम्युलेशनों की तुलना में ज्यादा प्राथमिकता देती है। और क्योंकि मेरे लिए ओरल सेक्स का महत्व पेनिट्रेटिव सेक्स से अधिक है, इसलिए मैं सक्शन वाइब्रेटर का लालच नहीं छोड़ पाई। यह मेरी पहली पसंद है क्योंकि इसकी क्लिटोरिस के चारों ओर बिलकुल ओरल सेक्स जैसे सेंसेशन पैदा करके तीव्र ऑर्गेज़्म देने की क्षमता अविश्वसनीय है।
निष्कर्ष: लीज़ू का लव बग (₹5,999) न केवल एक बेहद शक्तिशाली सक्शन वाइब्रेटर है, बल्कि एक बेहतरीन मसाजर भी है। जिन दिनों मैं अपने पार्टनर की कमी महसूस करती हूं, पांच सक्शन मोड वाला यह छोटा सा उपकरण मेरी हर जरूरत पूरी कर देता है।

एगप्लांट-विरोधियों के लिए: पाम वाइब्रेटर
ऑर्गेज़्म टाइप: करीब-करीब ऑर्गेज़्म, क्लिटोरल ऑर्गेज़्म
पाम वाइब्रेटर उन जिज्ञासु महिलाओं के लिए बनाए गए हैं जो वाइब्रेटर के रेग्युलर बैंगन रूपी डिज़ाइन से घबरा जाती हैं। हालांकि मुझे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन इसके अनोखे, पेपरवेट-जैसे आकार ने मुझे आकर्षित किया। मैं मानती हूं, कि इन्हें देखकर मैंने इन छोटे से उपकरणों की शक्ति को बहुत कम आंका था लेकिन यह बहुत शक्तिशाली होते हैं। और इसका पता मुझे तब लगा जब अपने एक (बहुत सफल) सेशन के दौरान मैंने इस वाइब्रेटर को क्लिटोरिस के पास रखा नाकि ठीक उसके ऊपर, और इतने में ही मैं इनकी क्षमता को लेकर आश्वस्त हो गई।
निष्कर्ष: एक लचीला और दिलचस्प वाइब्रेटर हमेशा मेरी नज़र में ज्यादा ब्राउनी पॉइंट स्कोर करता है, और यही कारण है कि मायम्यूज़ के पाम (₹2,499) को मैं सबसे ज्यादा पॉइंट देती हूं। इसका झुका हुआ आकार इसे एक साथ कई प्लेज़र ज़ोन को स्टिम्युलेट करने की अनुमति देता है। ऐसा समझ लीजिए कि इसे केवल अपनी जांघों के बीच और क्लिटोरिस के पास रखने से ही मैंने एक नई दिलचस्प खोज की।

दो धारी तलवार: रैबिट वाइब्रेटर
ऑर्गेज़्म टाइप: दोहरा ऑर्गेज़्म
ओके, सेक्स एंड द सिटी ने मुझे भी रैबिट वाइब्रेटर खरीदने के लिए उकसाया। मेरा मतलब है, अगर चार्लोट इसकी इतनी आदि हो चुकी थी कि इसके उपयोग को बंद करने के लिए उसे घर से बाहर धकेलना पड़ा, तो मुझे तो यह अनुभव लेना ही था। रैबिट वाइब्रेटर से रूबरू होने से पहले, दोहरा स्टिम्युलेशन एक असंभव सा सपना लगता था। इस वाइब्रेटर में एक के बजाय दो मोटर होते हैं – एक क्लिटोरल स्टिम्युलेशन में मदद करता है जबकि दूसरा वजाइनल स्टिम्युलेशन पर फोकस करता है। इस कॉम्बिनेशन के साथ, अब दोहरा ऑर्गेज़्म पाना असंभव नहीं रह गया था। यदि आप पहली बार में ही इसे सही तरीके से पाना चाहते हैं, तो सीधे बैठने के बजाय, अपनी पीठ के बल लेटकर इस वाइब्रेटर का इस्तेमाल करें।
निष्कर्ष: अच्छी बात यह है कि जब मैंने संज्ञा प्रोजेक्ट के थ्रस्टिंग रैबिट वाइब्रेटर (₹7,199) को आज़माया तो मैं कोई नौसिखिया नहीं थी, अन्यथा, मैं खुद को चोट भी पहुंचा सकती थी, क्योंकि यह वाइब्रेटर वास्तव में काफी गर्म हो सकता है। थ्रस्टर की टिप 42 डिग्री के तापमान तक गर्म हो जाती है – यह एकमात्र ऐसी हीट वेव है जिसे बर्दाश्त करने में आनंद का अनुभव होता है।

मल्टीटास्कर लोगों के लिए: वियरेबल वाइब्रेटर (जिसे पहना जा सके)
ऑर्गेज़्म टाइप: दोहरा ऑर्गेज़्म, क्लिटोरल ऑर्गेज़्म
मैं सोचती थी कि 2024 तक हम उड़ने वाली कारों के मज़े ले सकेंगें; लेकिन इसके बजाय हमें वियरेबल वाइब्रेटर मिले, और मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है। कपड़ों के साथ ऑर्गेज़्म पाना ना केवल आनंददायक हैं बल्कि समय भी बचता है। शुरू में, इसे सही जगह पर लगाने की कोशिश में थोड़ी गड़बड़ हुई, लेकिन बस यह पता लगाने की देर थी कि कौन सा सिरा कहां जाता है। मैंने तो कई बार अपने कामों के दौरान भी इसका चुपचाप इस्तेमाल किया है, यदि आप अपने किंक में थोड़ा और ट्विस्ट लाना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर को इसका वाइब्रेशन कंट्रोल सौंप सकते हैं।
निष्कर्ष: मुझे वीवाइब का वायरलेस वियरेबल वाइब्रेटर (₹25,999) जो imBesharam पर उपलब्ध है, का स्मूथ डिज़ाइन बेहद पसंद आया, जो इसे क्लिटोरिस के ऊपर रखने और साथ ही अंदर डालने में बहुत आसान बनाता है। झूठ नहीं बोलूंगी, जब भी मैं इसका उपयोग करती हूं, तो मुझे लस्ट स्टोरीज़ की कियारा आडवाणी जैसा महसूस होता है, सिवाय इसके कि मेरे ऑर्गेज़्म की इंचार्ज मैं खुद हूं।
मेरे लिए, वाइब्रेटर के साथ का हर सेक्षुअल अनुभव, चाहे अकेले हो या मेरे पार्टनर के साथ, हमेशा संतुष्टिदायक रहा है। मैंने ऑर्गेज़्म पाने से लेकर, अलग-अलग तरह के ऑर्गेज़्म की खोज की जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था (हैलो, दोहरा ऑर्गेज़्म)। अगर मुझे मेरे अपने हाल पर (यानी मेरे हाथों के भरोसे) छोड़ दिया जाता, तो संभवतः मेरा सामना विभिन्न ऑर्गेज़्मों के बजाय कई तरह की मोचों से होता।




