क्या सेक्स टॉयज के साथ यह आपका पहला अनुभव है? चरम सुख के लिए इन्हें आजमाएं
DIY ऑर्गेज़्म, कभी भी, कहीं भी
क्या आपने कभी अपने गर्ल गैंग के साथ बैठकर ऑर्गेज़्म पर चर्चा की है? ठीक वैसे जैसे, फिल्म सेक्स एंड द सिटी, या वीरे दी वेडिंग में – कुछ बेस्ट फ्रेंड्स आपस में अपने-अपने ऑर्गेज़्म या चरम सुख (उनकी ही एक किरदार की भाषा में) के बारे में गपियाती हैं। पुरुष आमतौर पर ऐसा नहीं करते, और खासकर सेक्स के बारे में तो बिलकुल नहीं करते होंगें। जबकि हम औरतें, एक-दूसरे को एक-एक चीज़ का ब्यौरा देने में भी नहीं हिचकिचाती – कब, क्या और कैसे काम किया और क्या नहीं किया – और तो और इन चर्चाओं के दौरान हमारी आंखों की चमक और चेहरे के हाव-भाव देखने लायक होते हैं जो आमतौर पर केवल तब ही आते हैं जब पार्लर दीदी हमें कॉम्प्लीमेंट्री चंपी दे रही होती हैं।
हम बातें क्या करते हैं? हम सब जानते हैं कि बहुत सी महिलाएं ऑर्गेज़्म पाने के लिए निरंतर जद्दोजहद करती रहती हैं, और इस बिग O को नियमित रूप से अनुभव ना कर पाना इनके लिए बहुत ही तकलीफदेह होता है। इसलिए हम नोट्स शेयर करते हैं, आपस में टिप्स एक्सचेंज करते हैं, और यहां तक कि एक-दूसरे को सेक्स टॉयज़ भी रेकमेंड करते हैं।
हाल ही में ट्वीक के एक आर्टिकल में, हमने एक महिला के सेक्स टॉयज़ के साथ उनके पहले अनुभव के बारे में बताया – जो उन्हें एक करीबी दोस्त ने गिफ्ट किया था। उनका सबसे पहला सेक्स टॉय MsChief Solo Bunny Air Pulse Massager था। बाद में, उन्होंने Leezu’s Pyaari और MyMuse’s Pop-wand भी आज़माया जो उन्हें बेहद पसंद आया। इस आर्टिकल को इंस्टाग्राम पर देखकर, अन्य कई महिलाओं ने और भी सेक्स टॉय रेकमेंडेशन्स मांगी, जो पहली बार इनका इस्तेमाल करना चाह रही थीं। और क्यों नहीं? इंटिमेसी एसेंशियल ब्रांड MyMuse के एक सर्वे के अनुसार, 69 प्रतिशत महिलाओं ने बताया कि सेक्स टॉयज़ की मदद से उन्हें बेहतर ऑर्गेज़्म की प्राप्ति हुई।
तो इसलिए, पेश हैं बिगिनर्स के लिए कुछ सेक्स टॉयज़ – जो दिखने में बड़े सादे दिखते हैं (एकदम से पता भी नहीं चलता की क्या हैं), उपयोग करने में आसान हैं, और पूरी तरह से तैयार हैं आपकी मदद करने के लिए ताकि आप जान सकें कि आपके शरीर को और आपको क्या उत्तेजित करता है … पहली बार, बार-बार और हर बार।
बिगिनर्स के लिए परफेक्ट सेक्स टॉयज़

MsChief का Virtuoso
अगर आप अभी तक यह नहीं समझ पाएं हैं कि आप किस तरह से ऑर्गेज़्म प्राप्त करते है, या फिर आप 10 सेकंड से ज़्यादा समय तक पेनिट्रेशन का रोमांच अनुभव करना चाहते हैं, तो यह मसाजर आपके लिए ही बना है। आप इसे अंदर या बाहर दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके एक सिरे पर वाइब्रेटर है जिससे आप अपने जी-स्पॉट को खुश कर सकते हैं। वह आपका शुक्रिया अदा करते नहीं थकेगा खासकर यदि वह, इंडस वैली सिविलाइज़ेशन की तरह, लंबे समय से वीरान पड़ा है। दूसरी तरफ़ एक एयर पल्स स्टिम्युलेटर है जिसे आप अपने क्लिटोरिस पर रखकर कई ऑर्गेज़्म प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप अपने हाथ अपने शरीर के अन्य हिस्सों पर महसूस करना चाहते हैं तो इसके दूसरे सिरे को अपने पैरों के बीच में फंसाकर कीगल मूवमेंट्स की मदद से भी स्टिम्युलेशन प्राप्त कर सकते हैं। किसी ने सही कहा है, सपने सच करने के लिए टीम वर्क बहुत जरूरी है।

₹4999 में उपलब्ध (₹1999 डिस्काउंट पर)
MyMuse का Breeze Suction Massager
यह मसाजर आपको बिलकुल वैसा महसूस करा सकता है जैसे सुस्त दोपहर में एस्प्रेसो का एक 30ml का शॉट कराता है, दिखने में छोटा है लेकिन आपको चार्ज-अप करने के लिए पर्याप्त है। यह नन्हा लेकिन समझदार मसाजर सक्शन तकनीक के साथ आता है, और ब्रांड का दावा है कि यह ओरल सेक्स की हूबहू नकल करता है। यदि आप खुद से थोड़ा फोरप्ले करना चाहते हैं तो आप इसे अपने निप्पल पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप ऑर्गेज़्म के करीब हों, तो इसे अपने क्लिटोरिस पर रखें और इसे लंबाई या गोलाई में चलाएं। इसमें 10 स्पीड सेटिंग हैं ताकि आप वाइब्रेशन को अपनी इच्छानुसार कंट्रोल कर सकें। इसका रनटाइम 2.5 से 3 घंटे का है, तो अब इसकी मदद से आप जब चाहें ऑफिस से छुट्टी लेकर ऑर्गेज़्म मैराथन का आनंद उठा सकते हैं।

Skore का VibHer Multi-Mode Massager
यदि आप एक्स्ट्रा प्लेज़र की चाह रखते हैं तो यह मसाजर एक रिब्ड टिप के साथ आता है। इसकी घुमावदार शाफ्ट पेनिट्रेशन को अधिक आरामदायक बनाती है, और स्पीड और वाइब्रेशन के लिए इसमें नौ अलग-अलग मोड दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने मूड – वेनिला या वाइल्ड – के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। यह दूसरों के मुकाबले एक अच्छा किफायती विकल्प है और यदि आप डिलीवरी टाइम को लेकर चिंतित हैं तो यह Blinkit पर भी उपलब्ध है (अपने एरिया में उपलब्धता की जांच कर लें)। हां, इसकी बैटरी लाइफ 90 मिनट की है जिसका मतलब है कि आपको इसे अधिक बार चार्ज करना होगा, लेकिन आप अपनी Apple वॉच को भी तो अक्सर चार्ज करते हैं, लेकिन क्या वह आपको चार्ज होने के बाद O-town ले जाती है? नहीं ना।

LoveBug by Leezu’s
सेक्स पॉजिटिव क्रिएटर लीज़ा मंगलदास के सेक्सुअल वेलनेस ब्रांड Leezu’s जैसा कोई भी नहीं है। इनका LoveBug मसाजर एक ईयरपॉड की तरह दिखता है जो ज्यादा ध्यान आकर्षित नहीं करता, लेकिन इसके छोटे आकार से अचंभित ना हों। यह सेक्स टॉय अपने आप में एक जोरदार धमाका है और इसमें पांच प्लेफुल सक्शन मोड हैं जो आपको एक ही नहीं बल्कि छह ऑर्गेज़्म दिला सकने में सक्षम हैं। और ईयरपॉड की तरह ही, यह एक चार्जिंग केस के साथ आता है ताकि आप अपने इस खिलौने को किसी भी समय, कहीं पर भी हमेशा चार्ज और तैयार पाऐंगे – और इसलिए इसका 90 मिनट का कम रनटाइम भी नहीं अखरता है। आप इसे अपने साथ वेकेशन पर ले जा सकते हैं, बिना इस झिझक के कि बैग स्कैनर के पीछे वाला व्यक्ति आपके बारे में क्या सोच रहा होगा। और घर पर, अगर मां ने इसे आपकी बेडसाइड टेबल पर रखा देख भी लिया, तो वह यही समझेंगी कि आप आजकल अरिजीत सिंह के गाने खूब सुन रहे हैं।

Sangya Project का Sangya 11
इसकी आठ इंच लंबी बनावट के कारण, पहली बार इस्तेमाल करने वालों को यह थोड़ा डरावना लग सकता है, लेकिन वास्तव में Sangya 11 बिलकुल भी असुविधाजनक नहीं है। चूंकि यह पेनिट्रेशन के लिए है, इसलिए लंबाई वास्तव में आपके पक्ष में काम करती है, और आपको इसका घुमावदार घेरा बेहद आरामदायक और लचीला लगेगा। एक बार अंदर जाने के बाद, यह आपके वजाइनल कैनाल के अनुसार एडजस्ट हो जाता है, मेमोरी फोम की तरह। इनका दावा है कि इसकी रिब्ड टिप उन लोगों के लिए बहुत उपयुक्त है जो एक्स्ट्रा प्लेज़र में रुचि रखते हैं। 10 शक्तिशाली मोड के साथ, यह निश्चित रूप से आपके होश उड़ा देगा।

That Sassy Thing का Fiddle Massager
यदि आप अपनी क्लिटोरिस को स्टिम्युलेट करने के लिए अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं, तो फिडल मसाजर आपके लिए बहुत कारगर साबित होगा। इसे अपनी उंगली पर लगाकर आप उसे सुपरचार्ज कर सकते हैं। इसे लगाने के बाद जब आप अपनी उंगली को अपनी पसंदानुसार चलाएंगे तो यह नेचुरल भी लगेगा और साथ ही अब इसमें एक सुपरपावर भी होगी। यह छोटा है, इसमें नौ पावर मोड हैं, और यह आपको ऐसा महसूस कराएगा जैसे कि यह आपका पर्सनल मिनी आयरन मैन है जिसका एकमात्र मिशन आपको सबसे वाइल्ड ऑर्गेज़्म देना है।




